Sunday, 8 September, 2024

---विज्ञापन---

मिस्ट्री मैन संग छुट्टियां मना वापस लौटी मलाइका, Arjun Kapoor ने ब्रेकअप रूमर्स के बीच लिखा क्रिप्टिक पोस्ट

Malaika-Arjun Breakup Rumours: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरों के बीच अब उनके ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। इसी बीच अब अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट की है...

Malaika-Arjun Breakup Rumours
इमेज क्रेडिट: इंस्टाग्राम

Malaika-Arjun Breakup Rumours: इन दिनों सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के ब्रेकअप की खबरें उड़ी हुई हैं। पूरा सोशल मीडिया उन्हीं की खबरों से पटा हुआ है। हालांकि अभी तक ना को अर्जुन कपूर ने और न ही मलाइका अरोड़ा ने इस बात पर ऑफिशियल मोहर नहीं लगाई है, लेकिन ये भी सच है कि जहां आग होती है वहीं से धुंआ भी आता है। हां ये भी सही है कि इस मोस्ट पॉपुलर कपल ने सोशल मीडिया के माध्यम से ये हिंट तो दे ही दिया है कि अब उनके बीच में कुछ ठीक नहीं है।

अब हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक और क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। आइए आपको बता दें कि एक्टर ने अब ऐसा क्या लिखा जो ये दर्शाता है कि उनके और मलाइका के बीच अब क्या चल रहा है।

अर्जुन ने लिखा फिर क्रिप्टिक पोस्ट

अर्जुन कपूर अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाए रहते हैं। उनके और मलाइका अरोड़ा के अफेयर के चर्चे सालों से चल रहे हैं। जहां लोगों को दोनों की शादी का वेट था, वहीं अब सोशल मीडिया उनके ब्रेकअप की खबरों से पट गया है। ऐसे में हाल ही में अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और नोट साझा किया है, जिसमें अभिनेता ने लिखा, ‘पॉजिटिव रहने का मतलब यह नहीं है कि चीजें ठीक हो जाएंगी।

बल्कि, इसका मतलब यह है कि आप जानते हैं कि चीजें चाहे जैसे भी हों, आप ठीक रहेंगे।’ इस पोस्ट से ये तो साफ जाहिर है कि उनकी लाइफ में कुछ तो ऐसा चल रहा है जो ठीक नहीं है। अर्जुन ने इससे पहले भी क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया था जिसमें उन्होंने लिखा-  ‘हमारे पास लाइफ में दो ऑप्शन हैं। हम अपने अतीत के कैदी हो सकते हैं या भविष्य की संभावनाओं के जांच हो सकती हैं।’

Arjun kapoorArjun kapoor

कब से हैं अर्जुन और मलाइका का रिश्ता

जानकारी के लिए ये बता देते हैं कि मलाइका अरोड़ा अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता आज का नहीं है। ये दोनों पिछले 7 सालों से रिलेशन में हैं। दोनों साल 2018 में साथ आए थे, और फिर अक्सर दोनों कई बार साथ में स्पॉट हुए। बीते कुछ समय पहले तो दोनों की शादी होने की खबरें गॉसिप के गलियारों में फैली हुई थी, लेकिन अब उनके ब्रेकअप की खबरें तेजी से अपने पैर पसार रही हैं।

अर्जुन कपूर वर्क फ्रंट

अर्जुन कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। वो अब तक  ‘इश्कजादे’, ‘औरंगजेब,’ ‘2 स्टेट्स,’ ‘गुंडे,’ ‘फाइंडिंग फैनी,’ ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो वो ‘मेरी पत्नी का’ में भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आने वाला है। इसके अलावा वो रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में दिखाई देने वाले हैं जिसमें वो अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार के साथ वो काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: ‘महाराजा’ से लेकर ‘महाराज’ तक OTT पर खूब पसंद की जा रही हैं ये फिल्में!

First published on: Jul 20, 2024 07:05 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.