Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 1: सिनेमाघरों में इन दिनों कई बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस की एक बड़ी जंग छिड़ी हुई है. जहां अब बड़े पर्दे पर इतिहास के एक सबसे दर्दनाक पन्ने को समेटे हुए एक नई कहानी ने दस्तक दी है. मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी 'मैं वापस आउंगा' में पहली बार दो बेहद टैलेंटेड स्टार्स की जोड़ी नजर आ रही है, जिनकी एक्टिंग ने पहले ही दिन ऑडियंस को भावुक कर दिया है. चलिए जानते हैं आखिर भारत विभाजन के दर्द और एक पोते की अनोखी तलाश पर बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ बटोरे हैं?

पहले दिन कितना हुआ कलेक्शन?

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन इस फिल्म के देश भर में कुल 2,302 शोज दिखाए गए. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारत में ₹1.15 करोड़ का नेट बिजनेस किया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन ₹1.38 करोड़ दर्ज किया गया है. सिनेमाघरों में पहले से जमी कई फिल्मों की कड़ी टक्कर के बावजूद इस फिल्म ने दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने में कामयाबी पाई है.

---विज्ञापन---

दिलजीत दोसांझ और वेदांग रैना की नई जोड़ी का धमाल

इम्तियाज अली के खास निर्देशन में बनी इस फिल्म में पहली बार दिलजीत दोसांझ और वेदांग रैना की फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आ रही है. इन दोनों के अलावा फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ, नीलांजना घोष और पूजा तिवारी जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं, जिनके शानदार अभिनय को देखने के लिए फैंस काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

वीकेंड पर कमाई में बड़ा उछाल आने की पूरी उम्मीद

पहले दिन फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की थिएटर्स ऑक्यूपेंसी 11 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो उम्मीद से थोड़ी कम रही. हालांकि फिल्म समीक्षकों का मानना है कि पहले दिन की कमाई को देखकर कोई भी अंतिम फैसला लेना जल्दबाजी होगी, क्योंकि शनिवार और रविवार को वीकेंड की छुट्टी होने की वजह से इस इमोशनल ड्रामा फिल्म के कलेक्शन और दर्शकों की संख्या में भारी तेजी देखने को मिल सकती है.

---विज्ञापन---

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी 1947 में हुए भारत-पाकिस्तान विभाजन के दर्द और नसीरुद्दीन शाह के किरदार की एक अधूरी लव स्टोरी के इर्द-गिर्द बुनी गई है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे बंटवारे की वजह से एक नौजवान की मोहब्बत तबाह हो जाती है और सालों बाद उसका पोता (दिलजीत दोसांझ) इस अधूरी दास्तां के सच को खोजने निकलता है. फिल्म में वेदांग रैना ने नसीरुद्दीन शाह के जवानी का रोल प्ले किया है, जबकि एआर रहमान के म्यूजिक और इरशाद कामिल के लिखे गानों ने इस कहानी को बेहद खूबसूरत बना दिया है.

---विज्ञापन---