Mahira Khan Reaction Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तानी स्टार्स लगातार पहलगाम अटैक पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, चाहे फिर वो फवाद खान हो या हानिया आमिर। इनके अलावा कई फिल्म स्टार्स ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले पर संवेदनाएं जताई है। आतंकी हमले के 2 दिन पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा खान का दर्द छलका है और उन्होंने हिंसा और कायरता की बात की है। हानिया आमिर और फवाद खान के बाद अब एक्ट्रेस माहिरा खान का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Arijit Singh से जुड़े 5 विवाद, एक के चलते तो ब्लॉकबस्टर मूवी से हट गया था गाना
माहिरा खान का इंस्टाग्राम पोस्ट
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अपना दर्द जाहिर किया है। 2 दिन बाद माहिरा खान ने लिखा, 'हिंसा दुनिया में जहां भी हो, किसी भी रूप में हो, यह कायरता भरा काम है। पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।' माहिरा खान भी उन स्टार्स में से ही हैं, जिनकी इंडिया में भी काफी पॉपुलैरिटी है। हालांकि अब माहिरा खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी को डिलीट कर दिया है।
बॉलीवुड फिल्म में नजर आईं माहिरा खान
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान स्टारर रईस में माहिरा खान नजर आई थीं, उन्होंने उस मूवी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में माहिरा खान की खूबसूरती और एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था। पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान की इस फिल्म के बाद इंडिया में भी काफी फैन फॉलोइंग है।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.