Viral Girl Monalisa: साल 2025 में आयोजित महाकुंभ के दौरान सुर्खियां बटोरने वाली मोनालिसा एक बार भी चर्चा में आ गई हैं. इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी है. रिपोर्ट्स की मानें, तो महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान के साथ केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचीं और सुरक्षा की मांग की. यहां मोनालिसा ने पुलिस को बताया कि वो अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती हैं और जल्द ही उससे शादी करने का फैसला कर चुकी हैं.

घर छोड़कर प्रेमी संग केरल पहुंचीं मोनालिसा

पुलिस को मोनालिसा ने ये भी बताया कि उनके परिवार को ये रिश्ता मंजूर नहीं है. खासकर उनके पिता जय सिंह भोसले इस संबंध का कड़ा विरोध कर रहे हैं. अलग-अलग धर्म से होने के कारण परिवार की तरफ से उन पर दबाव बनाया जा रहा था. मोनालिसा का कहना है कि उन्हें घर लौटने के लिए मजबूर किया जा रहा था और धमकियां भी दी जा रही थीं. इसलिए उन्होंने घर छोड़ दिया और अपने प्रेमी के साथ केरल पहुंच गईं.

---विज्ञापन---

पुलिस से कही ये बात

इस मामले पुलिस को मोनालिसा और फरमान ने बताया कि वे पिछले करीब डेढ़ साल से रिश्ते में हैं और उनकी मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी. दोनों एक-दूसरे को काफी चाहते हैं और सामाजिक और धार्मिक दबाव से दूर रहने के लिए उन्होंने केरल आने का फैसला किया. पुलिस ने जब मोनालिसा के दस्तावेजों की जांच की तो वह बालिग पाई गईं. इसके बाद उनके पिता को भी थाने बुलाया गया, लेकिन कानून के अनुसार बालिग होने के कारण पुलिस ने उन्हें अपने फैसले के मुताबिक जाने की अनुमति दे दी.

---विज्ञापन---

महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा

बता दें प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान मोनालिसा पूरे देशभर में वायरल हो गई थीं. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. इसके बाद मोनालिसा की मुलाकात डायरेक्ट सनोज मिश्रा से हुई, जिनकी मदद से उन्हें फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर' में काम करने का मौका भी मिला.