Mahakumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ 2025 में मोती और रुद्राक्ष की मालाएं बेचकर वायरल हुई मोनालिसा भोसले की लाइफ एकदम बदल गई है। मेले से अपनी खूबसूरती के लिए वायरल हुई लड़की अब बड़े पर्दे पर जल्द ही नजर आने वाली हैं। फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी अगली फिल्म में उन्हें कास्ट कर लिया है। उनके रोल के साथ ही उनकी फिल्म का नाम सामने आ गया है। आइए डिटेल से जानते है...

मोनालिसा की डेब्यू फिल्म की डिटेल्स आईं सामने

सनोज मिश्रा ने अपनी अगली फिल्म “दी डायरी ऑफ मणिपुर” में मोनालिसा को साइन कर लिया है। यह उनके करियर की पहली फिल्म होगी। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव के बड़े भाई अमित राव लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे। रिपोर्टेस के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग मणिपुर, दिल्ली और लंदन में की जाएगी। 8 फरवरी 2025 से लंदन में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। सनोज ने बताया कि यह 20 करोड़ के बजट की कम बजट की फिल्म होगी, जो इसी साल अक्टूबर में रिलीज भी हो जाएगी।

किस रोल में नजर आएंगी मोनालिसा?

फिल्म में मोनालिसा के रोल के बारे में बताएं तो वह एक नॉर्थ इंडियन आर्मी ऑफिसर की बेटी के रूप में नजर आएंगी। यह किरदार इंफाल में रहने वाली एक लड़की का है जो अपने पिता के लिए संघर्ष करती है और डिफेंस में जाने का सपना देखती है। हालांकि, अपने सपने को पूरा करने के लिए उसे अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल करने पड़ते हैं। फिल्म में ये भी दिखाया जाएगा कि कैसे वह अपने लक्ष्य को पूरा करती है।

कैसे फेमस हुईं मोनालिसा?

मोनालिसा भोसले की उम्र अभी सिर्फ 16 साल है। वह मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं। महाकुंभ 2025 में वह मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं। वहां पर उनकी आंखों की खूबसूरती और मासूमियत ने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींच लिया और वह कुछ समय में ही वायरल हो गईं। देखते ही देखते मोनालिसा इंटरनेट सेंसेशन बन गईं और कई मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी फोटो और वीडियो वायरल होने लगे। यह भी पढे़ं: शादी करने जा रहे Rapper Raftaar? तलाक के 5 साल बाद मिलें संकेत

सनोज मिश्रा ने खुद किया फिल्म ऑफर

मोनालिसा की सादगी और मासूमियत को देखकर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उनके पिता जयसिंह भोसले से कॉन्टैक्ट किया। इसके बाद उन्हे फिल्म में लीड रोल में रखा। महाकुंभ से घर लौटने के चौथे दिन फिल्म की यूनिट मोनालिसा के घर पहुंची और एग्रीमेंट साइन किया। फिल्म में मोनालिसा के साथ अमित राव, डायरेक्टर और एक्टर महेंद्र लोधी और भजन सम्राट अनूप जलोटा जैसे बड़े स्टार्स भी नजर आएंगे। फिल्म में ज्यादातर कलाकार मणिपुर के स्टार्स नजर आएंगे, जिससे फिल्म में रियलिस्टिक टच मिल सके। यह भी पढे़ं: Rajat Dalal ने Eisha Singh की मेड से की तुलना, Elvish के सामने उगला जहर