Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ में बीती रात भगदड़ मचने से कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं इसी बीच बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी महाकुंभ में शामिल हुई। साथ ही उन्होंने मौनी अमावस्या के मौके पर संगम में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं योग गुरु बाबा रामदेव ने भी त्रिवेणी में स्नान किया। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में शामिल लोगों से अपील की है कि वो अफवाहों पर ध्यान ना दें।
यह भी पढ़ें: Dhanush की ‘रांझणा’ के डायलॉग पर Kriti Sanon का पलटवार, देखें सिरफिरी प्रेमिका का खतरनाक इश्क
एक्ट्रेस ने जताई खुशी
अभिनेत्री हेमा मालिनी ने इस खास मौके पर स्नान करने के बाद अपने विचार भी साझा किए हैं। उन्होंने कहा, 'ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस शुभ अवसर पर पवित्र स्नान करने का मौका मिला। मुझे यहां यहां गुरु स्वामी श्री अवधेशानंद जी के सानिध्य में स्नान करने का अवसर मिला है।'
अरुण गोविल भी हुए शामिल
रामायण के राम अरुण गोविल ने भी प्रयागराज में संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर की। साथ ही कैप्शन में लिखा, 'आज मुझे प्रयागराज में पवित्र त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने का सौभाग्य मिला।' वहीं उन्होंने महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी आयोजित किया।
सीएम योगी की अपील
वहीं बीती रात महाकुंभ में भगदड़ से हड़कंप मच गया। कई लोग इस भगदड़ में घायल हो गए हैं। वहीं अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भक्तों को पैनिक ना होने के लिए कहा है। साथ ही कहा है कि वो जिस भी गंगा के घाट पर हैं वहीं शांति से स्नान करें। संगम नोज की तरफ जाने का प्रयास न करें।
यह भी पढ़ें: KBC 16 के सेट पर अमिताभ को क्यों आई GenZ की याद? कंटेस्टेंट के सामने जताई फिक्र
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.