Lohri 2025: देशभर में आज लोग धूमधाम से लोहड़ी का त्यौहार मना रहे हैं। महिलाएं इस दिन सज-धज कर तैयार होती हैं। वहीं इसमें सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन होती है कि कौन सा लुक कैरी करें। आज हम आपकी ये कंफ्यूजन दूर करने वाले हैं। हम आपके लिए शहनाज गिल के पांच पंजाबी लुक्स लेकर आए हैं, जिन्हें रिक्रिएट कर आप भी बिल्कुल पंजाबी कुड़ी लगेंगी। आइए आपको भी दिखाते हैं हम किन लुक्स की बात कर रहे हैं?
अगर आप किसी अलग लुक की तलाश में हैं तो आपके लिए शहनाज गिल का ये गरारा लुक एकदम परफेक्ट है। इस लुक के साथ आप ओपन हेयरस्टाइल कैरी कर सकती हैं। वहीं मिनिमल ज्वैलरी कैरी कर ये लुक कंप्लीट हो जाएगा। इस लुक में आप एकदम पंजाबी कुड़ी लगेंगी।
वेलवेट ड्रेस
शहनाज गिल का ये वेलवेट ड्रेस लुक आपके लोहड़ी के लिए परफेक्ट है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आप कानों में झुमके पहन सकती हैं। वहीं मिनिमल मेकअप के साथ ये लुक परफेक्ट हो जाएगा। वहीं इस आउटफिट में आपको ठंडी भी नहीं लगेगी।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.