Tuesday, 15 October, 2024

---विज्ञापन---

Laughter Chefs की टीम ने Bigg Boss के घर लगाया कॉमेडी का तड़का, नए गुणरत्न को देख नहीं रुकेगी हंसी

Bigg Boss 18: बिग बॉस में आज रविवार फनीवार होने जा रहा है। शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया है। इसमें लाफ्टर शेफ की टीम घरवालों के साथ मस्ती करती नजर आ रही है।

Bigg Boss 18: बिग बॉस में रविवार की शाम सितारों के नाम होने वाली है। शो में लाफ्टर शेफ की टीम घरवालों के साथ मिलकर कॉमेडी का तड़का लगाएगी। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है। इसमें भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी अपने फनी अंदाज में नजर आ रहे हैं। बिग बॉस और लाफ्टर शेफ की टीम मिलकर रविवार को फनीवार बनाने वाली है। वहीं इसके साथ ही ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ की टीम भी शो में मस्ती करती नजर आएगी। आइए आपको बताते हैं सितारे शो में क्या धमाल करने वाले हैं।

सलमान ने कंटेस्टेंट्स की लगाई क्लास

सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 18 का पहला वीकेंड का वार हुआ। बीते शनिवार शो के होस्ट सलमान ने कंटेस्टेंट्स को आईना दिखाया। वहीं कुछ सदस्यों की क्लास भी लगाई। इस बीच विवियन और चाहत के बीच बहस भी देखने को मिली। दोनों सलमान खान के सामने ही लड़ते नजर आए। वहीं नयारा को भी सलमान खान ने जमकर डांट लगाई।

रविवार बनेगा फनीवार

रविवार के एपिसोड में सितारों की शाम सजने वाली है। ये रविवार फनीवार बनने वाला है। शो के नए प्रोमो में लाफ्टर शेफ की टीम भारती, कृष्णा और सुदेश घरवालों के साथ मस्ती करते नजर आए। तीनों ही घर के अंदर गए। वहीं इन्हें देख घरवाले काफी खुश हो गए। इसके बाद भारती सिंह गुणरत्न की तारीफ करती नजर आ रही हैं। वहीं कृष्णा ने गुणरत्न की मिमिक्री की। इस नए गुणरत्न को देखकर घरवाले हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए। घरवालों और लाफ्टर शेफ की टीम की जुगलबंदी देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 का फेक चेहरा कौन? सलमान खान के वीकेंड का वार में हटा नकाब

‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ की कास्ट भी मेहमान

वहीं इसके बाद लाफ्टर शेफ की टीम सलमान खान के साथ भी मस्ती करती नजर आई। शो के सेट पर ही सलमान खान ने पराठे बनाए। वहीं शो में ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ की कास्ट राजकुमार राव, तृप्ति डिमरी और मल्लिका शेरावत भी मेहमान बनकर आएंगे। राजकुमार और तृप्ति डिमरी की ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

सीजन के 18 कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस के घर में 18 सदस्य कैद हैं। इनमें विवियन डीसेना, शिल्पा शिरोडकर, शहजादा धामी, नायरा बनर्जी, अविनाश मिश्रा, मुस्कान बामने, एलिस कौशिक, चाहत पांडे, अरफीन खान, सारा अरफीन खान, हेमा शर्मा, चुम दरांग, तेजिंदर सिंह बग्गा, करण वीर मेहरा,  रजत दलाल श्रुतिका अर्जुन, ईशा सिंह और गुणरत्न सदावर्ते शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: शॉकिंग एविक्शन! Bigg Boss 18 से बेघर हुआ ये सदस्य, लोग बोले- टॉप 5 में आना बनता था..

First published on: Oct 13, 2024 09:50 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.