Lata Sabharwal Sanjeev Seth separation: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम लता सभरवाल और संजीव सेठ अब अलग हो गए हैं, एक्ट्रेस ने खुद पोस्ट करके ये जानकारी सबको दी है। लता और संजीव ने शादी के 15 साल बाद अलग होने का फैसला किया है, जबकि दोनों ने लव मैरिज की थी। ऑनस्क्रीन पति-पत्नी का रोल निभाते-निभाते दोनों रियल लाइफ में एक-दूजे को दिल हार बैठे थे, मगर क्या आप जानते हैं कि लता संजीव की दूसरी पत्नी हैं और दोनों का एक बेटा भी है।
कहां हैं संजीव की पहली पत्नी-बच्चे?
लता सभरवाल की सौतन कोई आम महिला नहीं है, बल्कि वो भी टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। संजीव सेठ ने पहली शादी एक्ट्रेस रेशम टिपनिस से थी, शादी के 11 साल बाद साल 2004 में दोनों अलग हो गए थे। रेशम और संजीव अलग हो गए थे, लेकिन बच्चों की वजह से दोनों ने तलाक नहीं लिया था। मगर लता से प्यार में पड़ने के बाद संजीव ने रेशम और अपने बच्चों से इजाजत लेकर दूसरी शादी रचाई थी। रेशम अपने बेटे और बेटी के साथ अलग रहती हैं और वो लता से संजीव की शादी से बेहद खुश थी और उन्होंने ही उनकी शादी की तैयारियां भी की थी।
यह भी पढे़ं: पूर्व पति Sunjay Kapur की प्रार्थना सभा में बच्चों को संभालती दिखीं Karisma Kapoor, इनसाइड वीडियो वायरल
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.