Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में नजर आ रहीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद पहली बार इस शो में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करती दिखी हैं। नीलम गिरी और तान्या मित्तल के साथ एक बातचीत के दौरान कुनिका ने अपने लिवइन रिलेशनशिप और ब्रेकअप के बारे में बात की। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि एक्ट्रेस सिंगर कुमार सानू के बारे में बात कर रही हैं।

बिग बॉस 19 का प्रोमो वायरल

बिग बॉस 19 से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि कुनिका, नीलम से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछती हैं। इस दौरान नीलम इमोशनल हो जाती हैं। तभी तान्या कहती हैं कि नीलम का कहना है, जब वह तैयार हो जाएंगी तब इस बारे में बात करेंगी। इसके बाद कुनिका नीलम से पूछती हैं कि क्या वह अभी शादीशुदा हैं? इस पर भोजपुरी क्वीन कहती हैं कि लगभग तो नहीं है। खत्म ही समझिए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: बसीर और फरहाना के झगड़ों में फैंस को दिखा प्यार, क्या शुरू हुई नई लव स्टोरी?

---विज्ञापन---

कुनिका का ब्रेकअप पर छलका दर्द

इसी बातचीत के दौरान कुनिका अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करती हैं। वह बताती हैं कि वह भी एक रिश्ते में रह चुकी हैं। वीडियो में कुनिका कहती हैं, 'मैंने 27 साल तक अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखा था। मैंने अब जाकर बोला और मैंने इतना हल्का महसूस किया। इस पर तान्या पूछती हैं कि क्या वह उनके पति थे। तब एक्ट्रेस कहती हैं, 'नहीं, लिविंग था हमारा।'

कुमार सानू से जुड़ रहा कनेक्शन

कुनिका आगे कहती हैं, 'वो शादीशुदा थे लेकिन अपनी पत्नी से अलग थे। उन्होंने किसी दूसरी लड़की के साथ मेरी नाक के नीचे से चक्कर शुरू कर दिया था।' कुनिका बताती हैं कि मैंने ही उन्हें फिर छोड़ दिया। जब नीलम उनसे पूछती हैं कि क्या उन्होंने खुद देखा था? इस पर कुनिका कहती हैं कि चक्कर बाजी की बात खुद उन्हें उस इंसान ने बताई थी। कुनिका ने भले ही उस शख्स का नाम न लिया हो लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वह सिंगर कुमार सानू की बात कर रही हैं। बता दें कि एक वक्त में कुनिका और सिंगर को लेकर गॉसिप गलियारों में काफी चर्चा फैली थी।