Awez Darbar, Nagma Mirajkar BREAKUP: आवेज दरबार और नगमा मिराजकर अपने रिश्ते को लेकर कई दिनों से सुर्खियों में हैं. कयास लगाए जा रहे थर कि दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है. वहीं अब दोनों को लेकर कुनिका सदानंद ने पुष्टि कर दी है कि नगमा मिराजकर और अवेज दरबार का ब्रेकअप हो गया है. बता दें ‘बिग बॉस 19’ में आवेज दरबार और नगमा मिराजकर साथ नजर आए थे. अब कुनिका के लेटेस्ट कमेंट के बाद फैंस को यकीन हो गया है कि ये अफवाहें सच थीं.
कुनिका सदानंद ने किया खुलासा
दोनों के रिश्ते पर बात करते हुए कुनिका ने कहा, “ये बहुत इमोशनल है क्योंकि दोनों के साथ मेरा बहुत अच्छा कनेक्शन था. दोनों को मैं बहुत प्यार करती हूं. मुझे पता है नगमा और अवेज ने भी एक-दूसरे को बहुत सपोर्ट किया.” आगे कुनिका ने कहा, “तो मैं चाहती हूं कि हो सकता है अगर कुछ सुलह हो जाए या कुछ हो जाए. जो भी हो. अगर नहीं भी हो, दोनों को अच्छे पार्टनर मिलें क्योंकि उन्हें मिले थे और शायद डेस्टिनी नहीं चाहती थी. लेकिन मैं उम्मीद करती हूं कि उन्हें अच्छे पार्टनर मिलें.”
---विज्ञापन---
2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे आवेज-नगमा
बता दें आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के डेटिंग की अफवाहें 2019 के आसपास शुरू हुई थीं. दोनों साथ में टिकटॉक वीडियो बनाया करते थे और बाद में कपल्स के रूप में पॉपुलर हो गए. 2020 की शुरुआत में दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया और रोमांटिक पोस्ट शेयर कर बताया कि वे डेट कर रहे हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों साथ में दिखते रहे. वहीं साल 2022 में दोनों ने सगाई कर ली और प्रपोजल की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.
---विज्ञापन---
‘बिग बॉस 19’ के बाद बिगड़ा रिश्ता
साल 2024 में दोनों की एंट्री ‘बिग बॉस 19’ में हुई. यहां दोनों ने अपनी शादी की प्लानिंग की बात भी कंफर्म की थी. लेकिन बाद में किन्हीं कारणों से दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई. हालांकि ब्रेकअप की असली वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. दोनों में अभी अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है.