कुणाल कामरा ने मुंबई हाईकोर्ट से अपनी एफआईआर रद्द करने की याचिका दायर की थी। इस मामले में उनके वकील ने भी अपील की थी की उनके मुवक्किल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश करने का मौका दिया जाए। अब उन्हें विवाद में अपना पक्ष रखने का समय दिया है। उन पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ एक कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर यह मामला दर्ज किया गया है, जो उन्होंने एक कॉमेडी शो के दौरान की थी
बॉम्बे हाईकोर्ट में एफआईआर रद्द की कामरा ने दायर की थी याचिका
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस मामले में उनकी सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इसके बाद उनके लिए राहत भरी खबर सामने आई है जिसमें उन्हें समय दिया गया है।
क्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मांग?
कुणाल कामरा के वकील ने सुनवाई के दौरान कोर्ट से अपील की कि उनके मुवक्किल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने की अनुमति दी जाए। उन्होंने बताया कि उनके मुबक्किल को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इन धमकियों की वजह से उनका बाहर निकलना ठीक नहीं होगा और इससे उनकी जान की सुरक्षा को खतरा भी है।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.