Kriti Sanon and Dhanush in Tere Ishq Mein: साउथ के सुपरस्टार धनुष और कृति सेनन की अपकमिंग मूवी 'तेरे इश्क में' के टीजर से सनसनी मच गई है। मूवी में कृति ने धनुष की रांझणा के डायलॉग पर पलटवार किया है। कृति का ये अंदाज देख फैंस के भी रोंगटे खड़े हो गए। फैंस इस जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। वहीं इसकी थीम 2013 की क्लासिक 'रांझणा' मूवी जैसी ही है। दोनों के बीच केमिस्ट्री काफी दिलचस्प लग रही है। आइए आपको भी बताते हैं वो कौन-सा डायलॉग है जिसे सुनकर फैंस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ऑडियंस के खड़े हुए रोंगटे

आनंद एल रॉय के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में ऑडियंस को नई जोड़ी देखने को मिलेगी। मेकर्स ने बीते दिन मूवी का टीजर जारी किया। इसमें कृति सेनन के डायलॉग ने ऑडियंस का दिल जीत लिया। साथ ही फैंस इसे धनुष की 'रांझणा' मूवी के डायलॉग का पलटवार बता रहे हैं। यह भी पढ़ें: KBC 16 के सेट पर अमिताभ को क्यों आई GenZ की याद? कंटेस्टेंट के सामने जताई फिक्र

कृति के डायलॉग ने जीता दिल

टीजर में कृति मुक्ति बन खुद पर मिट्टी का तेल डालती नजर आ रही हैं और साथ ही एक खूबसूरत सा डायलॉग भी बोलती दिखाई दे रही हैं। कृति बोलती नजर आती हैं, 'तुम मंदिरों में, शिवालयों में पटक लो माथा, 'मुक्ति' मिल ही जाए यह जरूरी तो नहीं।' डायलॉग बोलते समय कृति मुंह में सिगरेट और हाथ में लाइटर भी पकड़े दिखाई दीं। इस टीजर से कृति के किरदार से भी पर्दा उठ गया। मूवी में जहां धनुष शंकर बने हैं तो कृति मुक्ति के किरदार में नजर आएंगी। इस नई जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

कब होगी रिलीज?

इससे पहले मेकर्स ने एक और टीजर जारी किया था। इसमें धनुष के किरदार से पर्दा उठाया गया था। ये मूवी इस साल 28 नवंबर को रिलीज होगी। साल 2013 में आई रांझणा ने खूब तहलका मचाया था। इसके गाने और कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये अपकमिंग मूवी क्या कमाल दिखाती है। यह भी पढ़ें: Sky Force BO Collection Day 5: ‘स्काई फोर्स’ की कमाई में लगातार गिरावट, 5वें दिन कितना कलेक्शन?