कोरियाई फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर ली सांग बो का 45 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया है. एक्टर की अचानक मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. एक्टर के फैंस और उनके साथी कलाकार इस खबर से हैरान है. ली 26 मार्च को अपने घर पर मृत पाए गए हैं. प्योंगटेक पुलिस स्टेशन के मुताबिक परिवार के सदस्यों ने एक्टर को दोपहर लगभग 12.40 बजे ग्योंगगी स्थित उनके घर में मृत पाया है.
एक्टर की मौत के बारे में सबसे पहले परिवार को जानकारी हुई और इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसके बारे में सूचित किया. पुलिस की शुरुआत जांच में घटनास्थल पर किसी भी तरह की गड़बड़ी का कोई संकेत नहीं मिला है. वहीं, अभी तक एक्टर के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
कौन हैं ली सांग
1981 में जन्में ली सांग बो ने साल 2006 में टीवी ड्रामा इनविजिबल मैन चोई जंग सू से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने डॉटर्स इन लॉ, बैड लव, प्राइवेट लाइव, रूगल जैसे तमाम प्रोजेक्ट्स पर काम किया. उन्होंने 2023 के एलीगेंट अंपायर से अपनी शानदार वापसी की थी.
ड्रग्स केस में ली गए थे जेल
बता दें कि ली हाल ही में जेल से बाहर आए थे. सितंबर 2022 में ली के करियर को एक बड़ा झटका लगा था जब गंगनम में लड़खड़ाते हुए चलने के बाद उनपर ड्रग्स सेवन का आरोप लगा था और उन्हें गिरफ्तार किया गया था. शुरुआती जांच में वे नेगेटिव पाए जाने के बाद भी उन्हें 48 घंटों के लिए हिरासत में रखा गया था. यहां तक कि मेडिकल जांच का खर्च भी उन्होंने तब खुद ही उठाया था. नेशनल फॉरेंसिक सर्विस द्वारा की गई जांच में उनके शरीर में कोई कुछ भी ड्रग्स जैसा नहीं मिला था. पॉजिटिव परिणाम का कारण एंटीडिप्रेसेंट और ट्रैंक्विलाइज़र के मेडिकल ट्रीटमेंट को बताया गया था. बता दें कि ली लंबे वक्त से चल रहे डिप्रेशन और पैनिक डिसऑर्डर का सामना कर रहे थे और अक्सर ही उन्होंने इसको लेकर खुलकर बात की थी. क्योंकि उन्होंने एक घटना में अपने पिता, माता, बहन को खो दिया था.