Tuesday, 1 October, 2024

---विज्ञापन---

एक बस कंडक्टर जो ‘अंधा कानून’ के बाद बना ‘जेलर’, जानें साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत का सफर

Rajnikant Throwback Story: रजनीकांत की बीते सोमवार अचानक तबियत बिगड़ने के बाद से उन्हें चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अभी वह ठीक हैं। आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं।

Rajnikant Throwback Story: रजनीकांत किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 73 साल की उम्र में भी साउथ के सुपरस्टार बड़े पर्दे पर लीड हीरो की भूमिका में नजर आते हैं। वहीं उनकी फैन फॉलोइंग साउथ में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। साउथ के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी एक्टर अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। 30 सितंबर की रात तबियत बिगड़ने पर उन्हें चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अभी उनके स्वास्थ्य में सुधार है। आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

रजनीकांत का रियल नेम

क्या आप जानते हैं कि रजनीकांत का रियल नेम शिवाजी राव गायकवाड़ है। सुपरस्टार ने अपने करियर में काफी स्ट्रगल किया है। अपने शुरुआती करियर में उन्होंने कुली की नौकरी की। इसके साथ ही वह बस कंडक्टर भी रह चुके हैं। रजनीकांत बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। एक्टर ने मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग सीखी। इसके बाद उन्होंने थिएटर करने से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

यह भी पढ़ें: Rajinikanth: अचानक से अस्पताल में भर्ती होने की सामने आई वजह, पत्नी लता ने बताई कैसी है सुपरस्टार की तबीयत

तमिल और हिंदी सिनेमा में धाक

1975 में उन्होंने तमिल सिनेमा में फिल्म ‘अपूर्वा रागनल’ से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘वन ओरू केलवी कुरी’, ‘मालुम मालूरम’, जैसी कई फिल्मों में काम कर वाहवाही बटोरी। इतना ही नहीं उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता।

बॉलीवुड में उन्होंने ‘डॉन’, ‘अंधा कानून’, ‘गिरफ्तार’, ‘बेवफाई’ और ‘रोबोट’ जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं। अंधा कानून में वह अपने किरदार से हिंदी सिनेमा में भी छा गए। देखते ही देखते रजनीकांत साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड में भी सुपरस्टार बन गए थे।

मूवी के लिए इतना करते हैं चार्ज

साल 2023 में आई उनकी ‘जेलर’ मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। रजनीकांत ने इंडस्ट्री में 2000 की फीस से शुरुआत की थी। आज वह फिल्म के लिए 100 करोड़ तक चार्ज करते हैं। ‘जेलर’ मूवी के लिए उन्होंने 110 करोड़ फीस ली थी। इसके साथ ही उनके पास कई लग्जरी कारें भी हैं। रजनीकांत की अब वेट्टैयन मूवी में दिखाई देंगे। इसका पोस्टर भी लॉन्च हो चुका है। यह 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें: ’24 घंटे तक ICU में रहेंगे..’ गोली लगने के बाद Govinda की बेटी का पहला बयान, बताया कैसे हैं पापा?

First published on: Oct 01, 2024 04:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.