Kirron Kher Birthday: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस किरण खेर आज अपना 73वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस के पति अनुपम खेर ने उन्हें खास तोहफा दिया है। अनुपम खेर ने एक्ट्रेस के लिए एक दिल छू जाने वाला नोट लिखा है। साथ ही एक्टर ने किरण के साथ कुछ थ्रोबैक फोटोज भी शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। चलिए आपको भी बताते हैं अनुपम खेर ने पत्नी के लिए क्या कुछ लिखा?
यह भी पढ़ें: ‘ट्यूमर से मुक्त लेकिन…’, Dipika Kakar ने अस्पताल से घर लौटने के बाद दिया ताजा हेल्थ अपडेट
थ्रोबैक फोटोज की शेयर
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर किरण खेर की 7 थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं। इनमें कुछ फोटोज में अनुपम खेर भी साथ में दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ सिर्फ किरण खेर की ही फोटोज हैं। एक्टर ने इन फोटोज को शेयर करते हुए एक प्यारा और दिल को छू जाने वाला कैप्शन भी लिखा।
खूबसूरत सा कैप्शन किया पोस्ट
एक्टर ने लिखा, 'जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं किरन! हर साल तुम्हारे जन्मदिन पर नई तस्वीरें ढूंढ़ना एक चुनौती बन जाता है। लेकिन अंत में मैं वही पुरानी तस्वीरें चुनता हूं, क्योंकि वे ही तुम्हारे व्यक्तित्व को सबसे खूबसूरती से दर्शाती हैं- मस्तमौला, खूबसूरत, सुरुचिपूर्ण, सहज, प्रेमपूर्ण, दयालु, करुणाशील, और कभी-कभी अधीर भी, लेकिन हमेशा जिंदादिल और जीवन का अहम हिस्सा। ईश्वर तुम्हें लंबी और स्वस्थ जीवन दे। तुम्हारा चेहरा हमेशा मुस्कुराता रहे और मन शांत बना रहे। ढेर सारा प्यार और दिल से प्रार्थनाएं!'
अनुपम खेर की अपकमिंग मूवी
वहीं अनुपम खेर की इस पोस्ट पर उनके फैंस, करीबी दोस्त और बॉलीवुड फ्रेंड्स भी किरण को बर्थडे विश कर रहे हैं। बता दें किरण और अनुपम खेर बॉलीवुड के मस्तमौला कपल में से एक हैं। उनकी जोड़ी को हर कोई पसंद करता है। वहीं अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' की रिलीज की तैयारी में लगे हैं। इस मूवी में वो नीना गुप्ता के साथ नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Father’s Day 2025 पर OTT पर देखें 7 बॉलीवुड फिल्में, पिता के साथ दिन बन जाएगा स्पेशल
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.