Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी बेटी को लेकर बेहद चौंकाने वाली बात की है. यहां अपनी बेटी के भविष्य को लेकर कियारा ने साफ कहा है कि वो नहीं चाहती कि उनकी बेटी वन मैन वुमन बने. कियारा ने साफ कहा कि वो चाहती हैं कि उनकी बेटी अपना जीवन अपने हिसाब से बिताए और उसे एक अच्छा इंसान चुनने के लिए कई लोगों को डेट करना चाहिए. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को लेकर क्या कुछ कहा.

बेटी पर ऐसी कोई पाबंदी नहीं

हाल ही में पोडकास्ट में बात करते हुए कियारा ने कहा, 'मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी अपनी जिंदगी खुलकर जिए. मैं नहीं चाहती कि उसे लगे कि उसे सिर्फ एक ही व्यक्ति के साथ ही जिंदगी गुजारनी है या डेट करना है या… जैसे, ऐसी कोई पाबंदी नहीं है कि अगर आप शादी करना चाहते हैं, तो शादी कर लें और अगर आप शादी नहीं करना चाहते तो शादी न करें'. कियारा ने कहा कि उन्होंने जिसे भी डेट किया, उन्हें हमेशा यही लगता था कि वह उनसे शादी करेंगी.

---विज्ञापन---
Sidharth Malhotra-Kiara Advani

बेटी सारायाह के लिए कियारा ने कही ये बात

बेटी को लेकर एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मैं सरायाह को कहूंगी कि जीवन को पूरी तरह से जीना, अपनी इच्छाओं और अनचाही चीजों का फैसला करना ठीक है, और इस रास्ते में गलतियां भी होंगी. आप कुछ ऐसे फैसले भी लेंगे, जो शायद आपको बाद में सही न लगें, लेकिन जरूरी यह है कि आप उनसे कैसे सीखते हैं और उनसे क्या सीखते हैं.

2025 में पहली बात माता-पिता बने कियारा-सिद्धार्थ

बता दें, बॉलीवुड स्टार कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 15 जुलाई, 2025 को बेटी के रूप में अपनी पहली संतान के मां-बाप बने थे. ऐसे में किआरा अक्सर अपने इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के प्रति अपना प्यार जताते रहती हैं. कियारा ने हाल ही में मां के रूप में अपना पहला मदर्स डे मनाया और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने उन्हें पैनकेक बनाकर सरप्राइज दिया था. सोशल मीडिया पर ये तस्वीर काफी वायरल हुई थी.

---विज्ञापन---
Kiara Advani

कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी जल्द ही सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स' में नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. कियारा के अलावा इस फिल्म में नयनतारा, हुमा कुरैशी रुक्मिणी वसंत, और तारा सुतारिया भी नजर आने वाली हैं. फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है.

---विज्ञापन---