Kiara Advani: सिनेमाघरों में इन दिनों रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 की धूम मची हुई है. देशभर में फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है. वहीं इस बीच ‘केजीएफ’ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ भी सुर्खियों बटोरती नजर आ रही है. बता दें पहले ये फिल्म धुरंधर 2 के साथ ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई. ये फिल्म जून में रिलीज होगी. यश की फिल्म टॉक्सिक स्टारकास्ट का पहले ही खुलासा हो चुका है. फिल्म में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी नादिया का किरदार निभा रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने किरदार को लेकर बात की है.
अपने किरदार को लेकर बोलीं कियारा आडवाणी
हाल ही दिए अपने एक इंटरव्यू में कियारा ने यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' में अपने किरदार को लेकर कहा कि, 'नादिया का किरदार अब तक पढ़े गए किरदारों में सबसे अनोखा है. मेरी निर्देशक गीतु मोहनदास ने जिस तरह से इस किरदार को लिखा और उसकी यात्रा को आकार दिया है, उससे मैं बेहद उत्साहित हूं. मुझे लगा कि मैं इस चुनौती को स्वीकार करने और उनकी नजर में इस भूमिका को पर्दे पर उतारने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं.'
---विज्ञापन---
पहले धुरंधर 2 की तरह ही टॉक्सिक का भी क्रेज बना हुआ था. दोनों फिल्मों का क्लैश देखने के लिए हर कोई बेताब था, लेकिन बाद में यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई. रिपोर्ट्स की मानें तो धुरंधर 2 की तरह टॉक्सिक भी एक बहुत बड़ी और शानदार फिल्म होने जा रही है. फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट देखने को मिलने वाली है. फिल्म से लगभग सभी लीड कलाकारों का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है. कियारा फिल्म में ‘नादिया’ का किरदार निभा रही हैं. अपने फर्स्ट लुक में एक्ट्रेस ब्लैक ड्रेस में एक स्टेज पर खड़ी नजर आई थीं. वहीं फिल्म का पहला गाना ‘तबाही’ भी रिलीज किया गया है, सिर्फ ऑडियो वर्जन ही सामने आया है. लेकिन गाने के पोस्टर में कियारा यश के साथ रोमांटिक पोज में दिखी थीं.
---विज्ञापन---
4 जून को रिलीज होगी 'टॉक्सिक'
बात करें फिल्म की तो ‘टॉक्सिक’ का टीजर सामने आ चुका है, जिसमें यश के नए लुक में नजर आए थे. पहले ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ ही रिलीज होने वाली थी. लेकिन बाद में फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई. अब ये फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को गीतू मोहनदास डायरेक्ट कर रही हैं. फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मणी वसंत समेत कई अन्य कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं.