Kabir Singh से Shershaah तक, Kiara Advani की वो 5 फिल्में; जिन्होंने एक्ट्रेस को बनाया स्टार
Kiara Advani Birthday Special: कियारा आडवाणी उन बॉलीवुड की उन हसीनाओं में से हैं जिन्होंने कई सुपरहिट मूवीज दी हैं। वहीं वो अपने हर किरदार में ऐसे फिट हो जाती हैं, जैसे वो किरदार उन्हीं के लिए बना हो। 'प्रीति' से लेकर 'डिंपल' तक उनके हर किरदार ने बॉलीवुड की दुनिया में धूम मचाई है। कल यानी 31 जुलाई को एक्ट्रेस अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए इस खास मौके पर हम आपको एक्ट्रेस की उन 5 फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन मूवीज से उन्होंने स्टारडम हासिल किया है। आइए जानते हैं लिस्ट में किस-किस मूवी का नाम शामिल है?
यह भी पढ़ें: Prime Video पर भारत में सबसे ज्यादा देखी जा रहीं ये 5 फिल्में, लिस्ट में किस-किसका नाम?
Kabir Singh
कियारा आडवाणी इस मूवी में शाहिद कपूर के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। 2019 में रिलीज हुई इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस मूवी ने कियारा के स्टारडम में चार चांद लगा दिए थे। शाहिद और कियारा की इस मूवी को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया था। आप इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
M.S. Dhoni: The Untold Story
साल 2016 में आई इस मूवी ने कियारा को स्टार बना दिया था। ये मूवी क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ पर बनी थी। वहीं सुशांत सिंह राजपूत ने जहां मूवी में धोनी का किरदार निभाया था तो वहीं कियारा ने महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का किरदार निभाकर तारीफें बटोरी थी। इस मूवी को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
Good Newwz
कियारा की ये मूवी साल 2019 में ही रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आए थे। मूवी में कियारा के मोनिका बत्रा के किरदार को फैंस ने खूब प्यार दिया था। कियारा की जोड़ी इस मूवी में दिलजीत के साथ बनाई गई थी। वहीं इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
Shershaah
साल 2021 में आई ये मूवी कियारा की लाइफ की सबसे खास मूवी है। इसमें वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। वहीं इसी मूवी से दोनों की लव स्टोरी भी शुरू हुई थी। साथ ही दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
Jugjugg Jeeyo
कियारा की ये मूवी साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में वो वरुण धवन के साथ दिखाई दी थी। ये भी काफी हिट साबित हुई थी। वहीं मूवी में कियारा और वरुण के साथ-साथ नीतू सिंह, अनिल कपूर, प्राजक्ता कोली, मनीष पॉल और एल्नाज नोरौजी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। ये प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Saiyaara के दीवानों को Netflix पर देखनी चाहिए ये रोमांटिक फिल्में, दोगुना आएगा मजा
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.