Khushi Kapoor Black Outfit: बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशी कपूर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। जल्द ही उनकी मूवी 'लवयापा' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें एक्ट्रेस के साथ जुनैद खान भी लीड रोल में है। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कीं जिनमें वो ब्लैक ड्रेस में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। उनकी ये ड्रेस क्लासिक हॉलीवुड स्टाइल को शो कर रही है, जिसने फैशन लवर्स को और दीवाना बना दिया। आइए आपको भी एक्ट्रेस की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें।
ऑउटफिट डिटेल्स
खुशी ने MONTSAND की एक मिनी फिट-एंड-फ्लेयर ब्लैक ड्रेस पहनी। इसमें ऑफ-शोल्डर डिजाइन और एब्स्ट्रैक्ट बैंड पैटर्न था। इस आउटफिट का सबसे स्पेशल पार्ट इसकी शीयर मैश-स्लीव्स ग्लव्स थीं। इसने उनके लुक में एक विंटेज टच दिया। हालांकि असली शोस्टॉपर उनकी ड्रेस पर लगी ब्लैक फ्लोरल साटन एंबेलिशमेंट्स थीं, जो कंधों से झूलते हुए वॉटरफॉल इफेक्ट दे रही थीं।
यह भी पढ़ें: Netflix पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाली 5 सीरीज, एक का तो रिलीज होते ही दिखा भौकाल
मिनिमल लुक में छाईं
इस शानदार लुक को और निखारने के लिए सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट तान्या घावरी ने खुशी कपूर को पॉइंटेड-टो ब्लैक लेदर हील्स पहनाए। वहीं उन्होंने डायमंड स्टडेड ईयररिंग्स के अलावा कोई अन्य एक्सेसरीज नहीं पहनी। इससे लुक मिनिमल और एलीगेंट बना रहा।
मेकअप ने बढ़ाया खुशी का ग्लो
मेकअप आर्टिस्ट सुष्मिता वंकर ने उनका मेकअप सिंपल और ग्लोइंग रखा। उन्होंने हाइलाइटर और ब्लश से खुशी का ग्लो बढ़ाया। साथ ही मस्कारा और न्यूड ग्लॉसी लिपस्टिक ने उनके मेकअप को कम्प्लीट किया।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.