Khesari Lal Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के दो स्टार्स एक बार फिर आमने-सामने होते नजर आ रहे हैं. दरअसल हाल ही में खेसारी लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वो कुछ ऐसी बातें कहते नजर आ रहे हैं, जिसने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है. खेसारी की बातों को फैंस पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं और अब दोनों स्टार्स के बीच नई टक्कर की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि वीडियो में खेसारी ने सीधे किसी का नाम नहीं लिया है.

वीडियो में खेसारी लाल ने क्या कहा?

अपने सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो कहते हैं कि, 'अब हम सबको भाईचारा दिखाने का टाइम आ गया है. हमें चाहिए एक देसी 6 फीट का हट्टा-कट्टा जवान, जो कि आंधी-तूफान और पहाड़ से भी लड़ जाए. जिनके अंदर जोश, जुनून और आगे बढ़ने का जज्बा हो, भौकाल हो. बातों का भौकाल नहीं, कुछ करने का, लड़ने का. तो आप हैं तैयार? आपका खेसारी तैयार है. दुनिया को दिखाते हैं कि हम बिहारी सौ पर भारी होते हैं.' उनकी ये बातें लोगों को काफी जोश से भर रही हैं, लेकिन साथ ही कई सवाल भी खड़े कर रही हैं.

---विज्ञापन---

अलग-अलग मतलब निकाल रहे फैंस

वीडियो में कही गई उनकी बातों को लेकर फैंस अलग-अलग तरह की अटकलें लगा रहे हैं. एक तरफ खेसारी भाईचारे की बात करते हैं और कहते हैं कि अब सबको साथ आकर आगे बढ़ना चाहिए. वहीं दूसरी तरफ किसी को निशाना बनाते नजर आ रहे हैं. फैंस उनकी बातों का अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं.

---विज्ञापन---

बता दें खेसारी लाल यादव और पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार हैं. दोनों की जबरदस्त पॉपुलैरिटी है. ऐसे में दोनों को लेकर फैंस आपस में भीड़ जाते हैं. दोनों को लेकर कई बार तकरार की खबरें सामने आ चुकी हैं. ऐसे में जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, फैंस ने इसे पुराने विवाद से जोड़ लिया. वहीं कुछ इसे खेसारी की नई शुरुआत बता रहे हैं.