Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

KBC 16 में खेती करने वाली महिला ने जीते 25 लाख, 50 लाख के सवाल से गई चूक… आप जानते हैं जवाब?

KBC 16: कौन बनेगा करोड़पति 16 इन दिनों सुर्खियों में है। ये एक फैमिली शो है जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक देखना पसंद करते हैं। बीते दिन के एपिसोड में आई किसान महिला ने अपने ज्ञान का परिचय देते हुए 25 लाख रुपये जीते लेकिन 50 लाख के सवाल से चूक गई।

KBC 16
इमेज क्रेडिट: Google

KBC 16: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के मोस्ट पॉपुलर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति‘ (Kaun Banega Crorepati) का बज बना हुआ है। सोमवार से शुक्रवार तक आने वाले इस शो को बच्चे से लेकर बड़े तक बेसब्री से इंतजार करते हैं। ये एक फैमिली शो है जिसे अपने परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है। बीते दिन वाले एपिसोड 29 में एक किसान महिला ने हॉट सीट की गरिमा बढ़ाई और अपने ज्ञान के माध्यम से शानदार गेम खेला। हालांकि उन्होंने पूरा गेम बहुत अच्छे से खेला लेकिन वो एक सवाल पर ऐसी अटकी की 50 लाख जीतने से वंचित रह गई। जी हां हम बात कर रहे हैं जया नाम की कंटेस्टेंट की। चलिए आपके लिए उस सवाल को रखते हैं। देखते हैं कि क्या आप जानते हैं सही जवाब या नहीं…

पहले सानिध्य गुप्ता ने दिया ज्ञान का परिचय

बीते दिन के केबीसी 16 के एपिसोड 29 में पहले फास्टर फिंगर टेस्ट पार कर सानिध्य गुप्ता हॉट सीट पर बैठे। 19 साल के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने वैसे तो बड़े जोश के साथ शो में एंट्री मारी। लेकिन सिर्फ 10 हजार रुपये जीतकर ही जा पाए। दरअसल उनसे सवाल पूछा गया था कि ‘लियोनार्डो दा विंची ने मोनालिसा को किस सतह पर चित्रित किया था’? इसके ऑप्शन थे-

1. लकड़ी
2. कागज
3. कैनवास
4. कांस्य

हालांकि सही जवाब लकड़ी था, लेकिन सानिध्य ने उसका उत्तर दिया कैनवास जो गलत हो गया और वो सीधे 40 हजार से 10 हजार पर आ गए।

यह भी पढ़ें: मिला था कंकाल, बिखरी हड्डियां… बहन को लगता है वो जिंदा है! संध्या की मौत पर फेमस एक्ट्रेस का खुलासा

गुजरात से आई जया ने जीते 25 लाख

सानिध्य तो 10 हजार ही जीत पाए लेकिन गुजरात से आई जया जो एक महिला किसान है ने 25 लाख रुपये जीते। जया ने बताया कि उन्होंने इंजीनियरिंग की है, और अपनी पढ़ाई को वो खेती के काम में इस्तेमाल कर सके ताकि आने वाली पीढ़ी भी कृषि का महत्व समझ सके। लेकिन जया 50 लाख के सवाल पर अटक गई। हालांकि उन्होंने आगे गेम नहीं खेला और समझदारी दिखाते हुए क्वीट कर लिया। लेकिन बाद में उसने जवाब पूछा गया तो उन्होंने क्या बोला वो भी जान लें। आपको बता दें कि वो सवाल क्या था?

प्रश्न: इनमें से किस देश पर अंग्रेजों ने कभी भी आक्रमण नहीं किया है या उपनिवेश नहीं बनाया है?

ऑप्शन:

1. ग्रेनाडा
2. अर्जेंटीना
3. आइवरी कोस्ट
4. कोस्टा रिका

इस प्रश्न का सही उत्तर था आइवरी कोस्ट। लेकिन जया ने जो उत्तर दिया था वो था ग्रेनाडा। ऐसे में जया 50 लाख तो नहीं जीत पाईं लेकिन 25 लाख रुपये लेकर जरूर अपने घर गईं।

यह भी पढ़ें: Yudhra Movie Review: अंडरवर्ल्ड के खिलाफ अंडरकवर एजेंट, रोमांस की चाशनी में डूबी कहानी

First published on: Sep 20, 2024 12:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.