Sunday, 29 September, 2024

---विज्ञापन---

KBC 16: क्या था 7 करोड़ का सवाल? सही जवाब देकर भी 7 करोड़ नहीं जीते चंद्र प्रकाश

KBC 16: अमिताभ बच्चन के शो केबीसी 16 का बीते दिन का शो काफी रोचक था। 'कौन बनेगा करोड़पति' में कश्मीर के चंद्र प्रकाश ने 1 करोड़ रुपये जीते लेकिन वो 7 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाए, क्या आप जानते हैं...

KBC 16

KBC 16:  ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati 16) अमिताभ बच्चन का क्वीज शो है। इस शो में ज्ञान के बल पर कंटेस्टेंट आते हैं, और धन राशि जीतकर जाते हैं। बीते दिन के शो में कंटेस्टेंट के तौर पर चंद्र प्रकाश शो में आए और हॉटसीट पर बैठे। आर्थिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करने वाले चंद्र प्रकाश ने हिम्मत नहीं हारी और लाख समस्याओं को पीछे छोड़ परेशानियों के सीने को चीर अपनी जिंदगी में आगे बढ़े। कश्मीर के रहने वाले इस कंटेस्टेंट की कहानी सुन सेट पर बैठी ऑडियंस भी भावुक हो गई। उन्होंने शानदार गेम खेला और 1 करोड़ रूपये जीत केबीसी सीजन 16  (KBC 16) के पहले करोड़पति बने।

हालांकि वो 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब जानते थे, लेकिन उन्होंने रिस्क लेने के बजाए क्वीट करना बेहतर समझा। शो छोड़ने के बाद जब उन्होंने उत्तर दिया तो अमिताभ बच्चन भी हैरान हो गए, लेकिन चंद्र के लिए 1 करोड़ रुपये भी काफी मायने रखते हैं ऐसे में उन्होंने रिस्क लेने के बजाय सेफ खेलना पसंद किया। लेकिन 7 करोड़ के सवाल पर अटक गए। हालांकि पहला करोड़पति बनना भी कोई छोटी बात नहीं है। अब हम आपसे पूछते हैं उस सवाल को तो चलिए फिर आप तैयार हो जाइए और बताइए कि वो कौन सा सवाल था जिसका जवाब चंद्र प्रकाश के पास नहीं था।

क्या था 7 करोड़ का सवाल

आप ये जान लें कि केबीसी 16 के सीजन का पहला सात करोड़ का सवाल क्या था, ये जानने के लिए आप जल्दी से प्रश्न देख लें।

प्रश्न: 1587 में उत्तरी अमेरिका में अंग्रेज माता-पिता से पैदा हुआ पहला रिकॉर्डेड बच्चा कौन था?

इसके ऑप्शन थे-

A: वर्जीनिया डेयर
B: वर्जीनिया हॉल
C: वर्जीनिया कॉफ़ी
D: वर्जीनिया सिंक

KBC 16

यह भी पढ़ें: KBC 16: 1 करोड़ का सवाल, दिमाग के साथ खेलते तो 47 लाख हार जाते उज्ज्वल, जवाब जान लें

क्या है सही उत्तर: इस सवाल का सही उत्तर है, ऑप्शन A वर्जीनिया डेयर। हालांकि कंटेस्टेंट को सही जवाब पता था लेकिन कंफर्म न होने पर रिस्क नहीं लिया और 7 करोड़ बनने से चूक गए।

बचपन से झेली परेशानियां

चंद्र प्रकाश ने पैदा होते ही इस दुनिया में दुख देखा। जब पैदा हुए तो पता चला कि इंटेस्टाइन में ब्लॉकेज है। डॉक्टरों ने एक दिन के बच्चे की सर्जरी की। मां ने बताया कि घर का पहला बेटा था जिसके पैदा होने की खुशी तो थी, लेकिन साथ में दिल चीर देने वाला दुख भी था, जब वो अपने छोटे से बच्चे को दर्द में देखती तो सीना फटने को तैयार हो जाता।

परिवार ने हिम्मत नहीं हारी और उनका इलाज किया। बीमा कंपनी ने मदद करने से मना किया जो सेविंग लगा इलाज किया। आज वही चंद्र प्रकाश जिनके बिस्तर से उठने की उम्मीद नहीं थी केबीसी 16 के सेट पर अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठ सीजन के पहले करोड़पति बन गए हैं।

यह भी पढ़ें: KBC 16: 22 साल का लड़का बना सीजन का पहला करोड़पति, बेड से उठने की नहीं थी उम्मीद उसने रचा इतिहास

First published on: Sep 26, 2024 06:49 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.