Kaun Banega Crorepati Winners List: अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति भारत का एक फेमस गेम शो है। यहां पर लोग अपने ज्ञान के दम पर लाखों और करोड़ों रुपये जीतकर अपने घर जाते हैं। इस शो ने कई कंटेस्टेंट की जिंदगी बदली है और उन्हें करोड़पति बनने का मौका दिया है। हर सीजन में कुछ कंटेस्टेंट बड़ी धनराशि जीतकर चर्चित हुए हैं। नीचे सभी सीजनों के वीनर्स लिस्ट है, जिन्होंने अपने हुनर और मेहनत से इस गेम में शानदार सक्सेस हासिल की।
सीजन 1
साल 2000 में सो कौन बनेगा करोड़पति के जरिए भारत को मिला पहला करोड़पति मिला जिसका नाम हर्षवर्धन नवाथे हैं। ये उस समय सिविल सेवा की तैयारी कर रहे थे इन्होंने 1 करोड़ रुपये जीतकर इतिहास रच दिया। उनकी सफलता ने देशभर के युवाओं को प्रेरित किया।
सीजन 2
साल 2005 में सीजन 2 के विनर ब्रजेश द्विवेदी और अजय काजोल ने अपनी बुद्धिमत्ता और ज्ञान के दम पर बड़ी रकम जीती। हालांकि, यह सीजन पूरा होने से पहले ही खत्म कर दिया गया था।
सीजन 3
अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति सीजन 3 होस्ट नहीं किया था। रिपोर्ट्स की माने तो उस दौरान अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक नहीं थी जिसकी वजह से उनकी जगह शाहरुख खान ने केबीसी 3 होस्ट किया था। बिग बी के इस सीजन में ना होने की वजह से ये असफल रहा था और इस सीजन में कोई भी विनर नहीं बना था।
सीजन 4
साल 2010 में झारखंड की गृहिणी राहत तस्लीम ने 1 करोड़ रुपये जीतकर अपनी किस्मत बदली। उन्होंने अपने इनाम से कपड़ों की दुकान खोलने का सपना पूरा किया और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनीं।
सीजन 5
साल 2011 में बिहार के एक साधारण कंप्यूटर ऑपरेटर, सुशील कुमार, ने 5 करोड़ रुपये जीतकर पूरे देश को चौंका दिया। उनकी सफलता की कहानी आज भी लोगों को प्रेरणा देती है।
सीजन 6
साल 2012 में मनोज कुमार रैना जो एक रेलवे कर्मचारी थे, और सुनमीत कौर जो एक फैशन डिजाइनर थीं। इन दोनों ने 1-1 करोड़ रुपये जीतकर अपनी जिंदगी बदल दी।
सीजन 7
साल 2013 में ताज मोहम्मद रंगरेज, एक शिक्षक, और फिरोज फातिमा ने 1-1 करोड़ रुपये जीतकर अपने परिवार और समाज के लिए मिसाल कायम की।
सीजन 8
साल 2014 में दिल्ली के अचिन और सार्थक नरूला भाइयों ने 7 करोड़ रुपये का जैकपॉट जीतकर KBC के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
सीजन 9
साल 2017 में झारखंड की सामाजिक कार्यकर्ता अनामिका मजूमदार ने 1 करोड़ रुपये जीते और इस राशि को अपने NGO को और बड़ा करने में यूज किया।
सीजन 10
साल 2018 में गुवाहाटी की बिनिता जैन ने 1 करोड़ रुपये जीते। एक शिक्षिका के रूप में उन्होंने एडुकेशन में अपनी पहचान बनाई और कई छात्रों की मदद की।
सीजन 11
साल 2019 में हुए सीजन 11 में चार कंटेस्टेंट, सनोज राज, बबीता ताड़े, गौतम कुमार झा और अजीत कुमार ने 1-1 करोड़ रुपये जीतकर अपनी मेहनत और लगन को साबित किया।
सीजन 12
साल 2020 में नाजिया नसीम, जो एक कॉर्पोरेट पेशेवर थीं, और आईपीएस अधिकारी मोहिता शर्मा ने 1-1 करोड़ रुपये जीतकर महिलाओं के लिए एक उदाहरण सेट किया।
यह भी पढ़ें: Engaged के 5 चीटर कंटेस्टेंट कौन? JioHostar पर देखें किसे मौका, किसे धोखा?सीजन 13
साल 2021 में हिमानी बुंदेला, जो ब्लाइंड टीचर और साहिल अहीरवार, एक स्टूडेंट थे उन्होंने 1-1 करोड़ रुपये जीतकर समाज को प्रेरित किया।
सीजन 14
साल 2022 में महाराष्ट्र की कविता चावला जो एक गृहिणी थीं, ने 1 करोड़ रुपये जीतकर अपने सपनों को साकार किया और अपने बेटे की शिक्षा को आगे बढ़ाने का लक्ष्य पूरा किया।
सीजन 15
साल 2023 में पंजाब के 23 साल के जसकरण सिंह ने 1 करोड़ रुपये जीतकर इस सीजन के पहले करोड़पति बने। उनकी सफलता ने युवाओं को बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी।
यह भी पढ़ें: Engaged में किस लड़की को सबसे ज्यादा Kiss, किसे क्रॉस? Jiohotstar पर देखें
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.