Thursday, 19 September, 2024

---विज्ञापन---

KBC 16: नोएडा से जुड़े साढ़े 12 लाख के सवाल का जवाब नहीं दे पाई सृष्टि, क्या आप जानते हैं उत्तर

KBC 16: अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 सोनी लिव पर प्रसारित हो रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में आई कंटेस्टेंट सृष्टि ने 11 सवालों के जवाब दिए लेकिन 12वें सवाल पर अटक गई। क्या आप जानते हैं उस प्रश्न का उत्तर?

KBC 16
इमेज क्रेडिट: Google

KBC 16: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (Kaun Banega Crorepati 16) इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इस शो को देखना लोग इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि इस शो में सिर्फ और सिर्फ ज्ञान ही मिलता है। लेकिन इसके साथ ही अमिताभ अपने खास अंदाज में लोगों को एंटरटेन भी करते हैं। बीते दिन के एपिसोड 14 में सृष्टि नाम की एक कंटेस्टेंट ने अपने ज्ञान का शानदार परिचय दिया। इसके साथ ही अपनी क्यूटनेस से अमिताभ बच्चन का भी दिल जीत लिया। सृष्टि ने अच्छा खेल खेलते हुए 11 सवालों के सही जवाब दिए और 6 लाख 40 हजार रुपये जीत लिए। लेकिन वो 12वें प्रश्न का उत्तर नहीं दे पाईं, और गेम से क्वीट कर गईं। क्या आप जानते हैं उस सवाल का जवाब। चलिए हम आपको वो प्रश्न बताते हैं और उसका उत्तर भी देते हैं।

12वें सवाल का जवाब देने से चुकीं सृष्टि

अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16’ (KBC 16) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। बीते दिन के एपिसोड 14 में सृष्टि हॉट सीट पर बैठी हुई थीं। उन्होंने अपनी नॉलेज का अच्छा प्रदर्शन किया, और सवालों के शानदार जवाब देते हुए वो 6 लाख 40 हजार रुपये जीत गईं। लेकिन 12वें प्रश्न पर वो अटक गईं और जवाब नहीं दे पाईं। लेकिन उनके खेल के साथ उनकी क्यूटनेस और हाजिर जवाबी के कारण वो सेट पर लोगों का दिल भी जीत गईं।

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या से प्यार करती है ये एक्ट्रेस, खुल्लम खुल्ला बताई दिल की बात, नताशा स्टेनकोविक को भी दिया खास टैग

क्या था सवाल

अब ये जान लेते हैं कि सृष्टि से पूछा गया सवाल किया था जिसका वो जवाब नहीं दे पाईं। हालांकि सवाल इतना कठिन नहीं था, लेकिन सृष्टि ने सही फैसला लेते हुए लाखों कमा लिए। चलिए जान लेते हैं सही सवाल और उनके ऑप्शन:

प्रश्न:  नोएडा में राष्ट्रीय श्रम संस्थान का नाम किस व्यक्ति के नाम पर रखा गया है?

1. डॉ बीआर अंबेडकर
2. श्री वीवी गिरी
3. श्री गुलजारीलाल नंदा
4. श्री जयप्रकाश नारायण

क्या था सही जवाब

सृष्टि ने वैसे तो पूरा गेम बहुत अच्छे से खेला और शानदार जवाब देते हुए 11वें प्रश्न के पड़ाव तक पहुंच गई। लेकिन वो 12वें प्रश्न का सही जवाब नहीं दे पाई थीं। दरअसल उनसे पूछा था कि ‘नोएडा में राष्ट्रीय श्रम संस्थान का नाम किस व्यक्ति के नाम पर रखा गया है’? इसका सही जवाब था श्री वीवी गिरी, जो भारत के राष्ट्रपति भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: ‘रेप का तजुर्बा’ वाले बयान पर भड़कीं Kangana Ranaut, एक्ट्रेस ने पूर्व सांसद को जमकर लगाई लताड़

First published on: Aug 30, 2024 10:30 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.