Bollywood Actress Live In Relationship: बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। यह एक्ट्रेस लिव-इन में रहीं जरूर लेकिन इन्होंने शादी अपने लिव-इन पार्टनर से नहीं बल्कि किसी ओर से की। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इन एक्ट्रेसेस में कई एक्ट्रेसेस तो ऐसी हैं जो शादी के बाद विदेश में बस गईं तो कुछ के ब्रेकअप की खबर ने बॉलीवुड को हिला दिया था। चलिए जानते हैं, कौन हैं ये हसीनाएं।
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय अपने करियर के शुरुआती समय में सलमान खान के साथ लिव-इन रिलेशन में कुछ महीने रह चुकी हैं। इन दोनों का रिश्ता काफी चर्चित रहा था। हालांकि बाद में ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।
बिपाशा बसु
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर से शादी करने से पहले जॉन अब्राहम के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में काफी समय तक रहीं।
लारा दत्ता
महेश भूपति से शादी से पहले पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता केली दोरजी के साथ काफी समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहीं।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास से शादी से पहले शाहिद कपूर के साथ लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहीं। इन दोनों का रिश्ता काफी लंबे समय तक चला था।
नेहा कक्कड़
रोहनप्रीत सिंह की दुल्हन बनने से पहले फेमस सिंगर नेहा कक्कड़, हिमांश कोहली के साथ काफी समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहीं। हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर के संग काफी समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहीं। हालांकि बाद में दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी कर ली। अब वे जल्द ही मां बनने वाली हैं।
करीना कपूर
करीना कपूर खान शादी से पहले शाहिद कपूर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और करीना ने सैफ अली खान से शादी कर ली।
कैटरीना कैफ
ब्रेकअप से पहले कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर के साथ एक ही अपार्टमेंट में रहती थीं। दोनों का रिश्ता काफी चर्चा में रहा लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि बाद में कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल से शादी कर ली।
ये भी पढ़ें: थप्पड़ कांड में कंगना रनौत के समर्थन में आए विपक्षी नेता विक्रमादित्य, की कड़ी निंदा!