---विज्ञापन---

हॉलीवुड स्टार मार्टिन शॉर्ट की बेटी Katherine Short का निधन, खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Katherine Short Dies: हॉलीवुड के मशहूर एक्टर मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन शॉर्ट ने लॉस एंजिल्स में खुद को गोली आत्महत्या कर ली है. कैथरीन की उम्र 42 साल थी. इस खबर से पूरा हॉलीवुड हैरान रह गया है.

Katherine Short Dies: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. हॉलीवुड के मशहूर एक्टर की बेटी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. इस खबर ने फिल्मी दुनिया से जुड़े हर एक व्यक्ति को चौंका दिया है.

हॉलीवुड के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की 42 साल की बेटी कैथरीन शॉर्ट ने आत्महत्या कर ली है. वो अपने लॉस एंजिलिस वाले घर पर मृत पाई गई हैं. बताया गया है कि कैथरीन ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है. इंग्लिश वेबसाइट टीएमजे के मुताबिक कैथरीन शॉर्ट ने सोमवार रात हॉलीवुड हिल्स में अपने घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या की.

---विज्ञापन---

पिता मार्टिन शॉर्ट ने जारी किया स्टेटमेंट

बेटी के अचानक निधन के बाद उनके पिता और एक्टर मार्टिन शॉर्ट ने एक स्टेटमेंट भी जारी किया है. उन्होंने कहा कि, "बेहद गहरे दुख के साथ हम कैथरीन हार्टले शॉर्ट के निधन की पुष्टि करते हैं. शॉर्ट परिवार इस क्षति से पूरी तरह टूट गया है और आप सभी से निवेदन है कि, इस कठिन समय में हमें थोड़ी प्राइवेसी दीजिए. कैथरीन सभी की प्रिय थीं और उन्हें उनके खुशनुमा अंदाज के लिए हमेशा याद किया जाएगा जो उन्होंने इस दुनिया में बिखेरी."

---विज्ञापन---

कैथरीन के पिता हॉलीवुड के जाने-माने कलाकार हैं. हालांकि कैथरीन ने कभी एक्टिंग नहीं चुनी. कैथरीन एक सोशल वर्कर के तौर पर काम करती थीं. 'अमी हेल्थ' के नाम से कैथरीन एक अपना खुद का एक क्लीनिक चलाती थीं. कैथरीन को साइकोलॉजी में अच्छी पकड़ थी. वो मानसिक रूप से बीमार पेशेंट का ध्यान रखती थीं. लेकिन उन्होंने खुद सुसाइड करके सबको चौंका दिया है.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---