TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, घाटकोपर होर्डिंग हादसे में गई जान, 56 घंटे बाद मिले शव

Kartik Aaryan Relatives Die: मुंबई में 13 मई को हुए घाटकोपर होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के करीब 56 घंटे बाद उनका शव बाहर निकाला गया है।

Kartik Aaryan Relatives passed away
Kartik Aaryan Relatives Die In Ghatkopar Hoarding Collapse: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के घर से बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 13 मई को हुए मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे में एक्टर के मामा-मामी की मौत हो गई है। इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी वाइफ अनीता चंसोरिया जबलपुर के सिविल लाइन में स्थित मरियम चौक में रहते थे। हादसे के लगभग 56 घंटे के बाद दोनों की डेड बॉडी को बाहर निकाला गया।

जबलपुर लौट रहे थे मृतक दंपति

इस मामले में रिश्तेदारों का कहना है कि दोनों अपनी कार से मुंबई से इंदौर के रास्ते जबलपुर वापस लौटने वाले थे, तभी करीब 4:30 बजे वो ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर पंत नगर में एक पेट्रोल पंप में कार में पेट्रोल भरवाने के लिए रुके थे। तभी तूफान आ गया और उनकी कार होर्डिंग की चपेट में आ गई। अगर वो पेट्रोल भरवाने के लिए नहीं रूकते तो शायद एक्टर के मामा-मामी की जान बच जाती।

वीजा बनवाने आए थे मुंबई

खबरों के अनुसार, मृतक दंपति को अपने बेटे यश के पास अमेरिका जाना था, इस वजह से वो दोनों अपना वीजा बनवाने के लिए ही जबलपुर से मुंबई गए थे। मगर जब यश की अपने माता-पिता से मुंबई से निकलने के बाद कोई बात नहीं हो पाई। तब अपने रिश्तेदारों से पता करने पर उन्हें पता चला कि वो घाटकोपर होर्डिंग हादसे में फंस गए थे। बताया जा रहा है कि एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को उनके फोन पर आ रहे कॉल को रिसीव किया, तब उनकी मौत के बारे में उनको दोस्तों को पता चला था।

पहचान करना हुआ मुश्किल

यश को जैसे ही इस हादसे में अपने माता-पिता के फंसने की बात पता चली। वो वैसे ही अमेरिका से मुंबई के लिए निकल गया। वहीं, इधर जबलपुर से भी मृतक के जीजा और बाकी कुछ रिश्तेदार मुंबई के लिए रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक, घंटों इंतजार के बाद बुधवार दोपहर को उनके शव उनकी कार के अंदर मिले, जो गर्डर के नीचे फंसी हुई थी। मगर तीन दिनों तक मलबे में फंसे रहने के बाद दोनों की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था। ऐसे में बेटे ने रिंग और ज्वैलरी से उन दोनों की पहचान की।

मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार 

मृतक दंपति मनोज चंसोरिया और अनीता चंसोरिया का गुरुवार को मुंबई  के सहार में एक श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन अपने मामा-मामी के घर जबलपुर आते जाते थे। उनके साथ कई बार वो उनके शहर घूमे भी हैं। यह भी पढ़ें: ‘चंदू चैंपियन’ में नए अवतार में दिखे कार्तिक आर्यन, पोस्टर पर यूजर्स दे रहे मजेदार रिएक्शन  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.