बॉलीवुड के चहेते एक्टर कार्तिक आर्यन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों वह एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ डेटिंग की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। हाल ही में फिल्मफेयर में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी लव लाइफ को लेकर बात करते हुए अपने रिलेश का स्टेटस बताया है। आइए आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या बोला है...
क्या है कार्तिक आर्यन के रिलेशन का स्टेटस?
कार्तिक आर्यन ने इंटरव्यू में साफ बताया है कि वह किसी को डेट नहीं कर रहे हैं। एक्टर ने खुद को सिंगल बताया है। उन्होंने बताया है कि वह किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं। कार्तिक ने कहा, “पहले मेरी डेटिंग लाइफ को लेकर कई अफवाहें उड़ती थीं। कुछ सच होती थीं, कुछ गलत। कई बार तो मुझे भी मीडिया से ही पता चलता था कि मेरा नाम किसी के साथ जोड़ा जा रहा है। कभी एक फोटो को देखकर कहानियां बना ली जाती थीं।” उन्होंने यह भी बताया कि अब वह अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर पहले से ज्यादा सतर्क हो गए हैं।
रोमांटिक फिल्म में साथ नजर आएंगे कार्तिक और श्रीलीला
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला पहली बार एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं। दोनों अनुराग बसु की आने वाली रोमांटिक फिल्म में पहली बार साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म दिवाली 2025 पर रिलीज होगी। हाल ही में दोनों सिक्किम में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जहां उन्होंने निर्देशक अनुराग बसु के साथ सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से मुलाकात की। सीएम ने सोशल मीडिया पर उनके साथ फोटो शेयर करते हुए उनके काम की तारीफ भी की थी।
यह भी पढे़ं: काजोल की बेटी नीसा का बॉलीवुड डेब्यू पर बड़ा खुलासा, जानें क्या है आगे की प्लानिंग
किन-किन एक्ट्रेस से जुड़ चुका है कार्तिक का नाम
कार्तिक आर्यन का नाम इससे पहले सारा अली खान, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया के साथ जोड़ा जा चुका है। खासकर सारा के साथ फिल्म लव आजकल 2 की शूटिंग के दौरान उनके रिश्ते की खबरें काफी चर्चा में थीं। इसके बाद अब एक्टर की को-स्टार श्रीलीला के साथ उनकी डेटिंग की अफवाहें चल रही हैं जिनको क्लियर करते हुए उन्होंने खुद अपना रिलेशनशिप स्टेटस बता दिया है।
यह भी पढे़ं: सैफ अली खास अटैक केस में क्या-क्या हुआ, 1000 पन्नों की चार्जशीट में हुआ खुलासा
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.