Karisma Kapoor Son: साल 2002 में आई फिल्म ‘शक्ति- द पावर' की कहानी आज दर्शकों के दिल में बसी हुई है. इस फिल्म की थ्रिलिंग की कहानी ने दर्शकों को झकझोरकर रख दिया था. इस फिल्म में करिश्मा कपूर, नाना पाटेकर और संजय कपूर ने शानदार किरदार निभाया था. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन बाद में इसे कल्ट फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर लिया गया. फिल्म में लीड स्टार्स के अलावा के छोटे से बच्चे ने दर्शकों को काफी आकर्षित किया था. इस छोटे से बच्चे ने फिल्म में करिश्मा कपूर के बेटे ‘राजा' का किरदार था. आज आपको उसी चाइल्ड आर्टिस्ट के बारे में बता रहे हैं, जो अब बड़ा होकर विदेश में करोड़ों का बिजनेस संभाल रहा है.
करिश्मा कपूर का ऑनस्क्रीन बेटा
साल 2002 में आई फिल्म ‘शक्ति- द पावर' में करिश्मा कपूर के बेटे राजा का किरदार निभाने वाले बच्चे का नाम जय गिडवानी है. फिल्म में जय ने बड़ी ही शानदार एक्टिंग की थी, जिसकी याद आज भी दर्शकों के दिल में बसी हुई है. लेकिन आज जय फिल्मी दुनिया से काफी दूर बिजनेस संभाल रहे हैं.
24 साल में पूरी तरह बदल गया लुक
फिल्म ‘शक्ति' के बाद जय गिडवानी ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और फिर कभी किसी फिल्म में नजर नहीं आए. उन्होंने अपना करियर बिजनेस की दुनिया में बनाया और आज जय एक सफल बिजनेसमैन के रूप में जाने जाते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो जय गिडवानी अपने बिजनेस के लिए विदेश शिफ्ट हो गए हैं. इस समय वो स्पेन के खूबसूरत शहर ग्रैन कैनारिया में रहते हैं और अपना बिजनेस संभालते हैं.
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं जय
जय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. यहां वो अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं. फैंस अक्सर उनकी नई तस्वीरों और वीडियोज को देखकर हैरान रह जाते हैं. कई लोग तो उन्हें पहचान ही नहीं पाते की ये वही जय हैं, जिन्होंने फिल्म शक्ति में बेहद मासूम बच्चे का किरदार निभाया था.
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म ‘शक्ति- द पावर' की तो इसकी कहानी और कलाकारों की एक्टिंग आज भी दर्शकों को पसंद आती है. फिल्म में करिश्मा कपूर ने एक मां का शानदार किरदार निभाया था. वहीं व नवनव ननवनवन न न वन वन व व बेहतरीन एक्टिंग से नाना पाटेकर ने इस फिल्म में जान फूंक दी थी. इसमें संजय कपूर, शाह रुख खान और दीप्ति नवल भी लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म का गाना ‘इश्क कमीना' उस समय सुपरहिट हुआ था, जिसमें ऐश्वर्या राय की खास झलक देखने को मिली थी. आज भी जब इस फिल्म का जिक्र होता है, तो उसके साथ जय गिडवानी का वो किरदार जरूर याद किया जाता है.