करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर ने 12 जून को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। करिश्मा कपूर शादी के कई साल बाद एक-दूसरे से अलग हो गए थे, लेकिन दोनों के दो बच्चे हैं, जिनकी वजह से संजय की मौत की वजह से करिश्मा के घर पर मातम पसरा हुआ है। करिश्मा इस मुश्किल समय में अपनी बेटी और बेटे को संभाल रही हैं, दूसरी तरफ दिल्ली में संजय का परिवार भी इस समय में सदमे में है।
संजय कपूर की आखिरी तस्वीर
संजय कपूर का अभी तक अंतिम संस्कार नहीं हुआ है, क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड में दम तोड़ा है। संजय कपूर की अचानक मौत से उनका पूरा परिवार बिखर गया है और इस बीच अब संजय कपूर की आखिरी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, संजय कपूर की आखिरी फोटो गार्ड्स पोलो क्लब में सुजान इंडियन टाइगर्स पोलो क्लब की तरफ से शेयर की गई है। सामने आई फोटो में संजय हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें उनके साथ सुजान इंडियन टाइगर्स के ओनर भी मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में होगी मशहूर रैपर की एंट्री? स्टंट शो का रह चुका है विनर
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.