---Advertisement---

Sunjay Kapur का आज कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? फैमिली ने शेयर की डिटेल्स

Sunjay Kapur Funeral Updates: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का अंतिम संस्कार उनके निधन के 7 दिन बाद किया जाएगा। फैमिली ने उनके अंतिम संस्कार की लेटेस्ट अपडेट्स शेयर की हैं। आइए आपको भी बताते हैं संजय को अंतिम विदाई कब और कहां दी जाएगी?

Photo Credit- Instagram
Sunjay Kapur Funeral Updates: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का 12 जून को लंदन में निधन हो गया था। हालांकि उनके निधन के 7 दिन बाद भी उनका अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। वहीं अब उनकी फैमिली ने उनके अंतिम संस्कार पर बड़ा अपडेट दिया है। संजय की फैमिली ने बताया है कि उनका अंतिम संस्कार आज यानी 19 जून को किया जाएगा। तो चलिए जानते हैं आखिर कब और कहां संजय कपूर को अंतिम विदाई दी जाएगी? यह भी पढ़ें: पिता को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, मनारा चोपड़ा का रो-रोकर बुरा हाल, वीडियोज हो रहे वायरल

फैमिली ने दिया अपडेट

संजय कपूर का निधन लंदन में हुआ था, जिससे उनके शव को दिल्ली लाने में देरी हुई। अब फाइनली 7 दिन के बाद उनका शव दिल्ली लाया जा रहा है। इस बात की जानकारी उनकी फैमिली ने दी है। फैमिली ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि 19 जून को संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।

इस दिन होगी प्रेयर मीट

संजय कपूर के अंतिम संस्कार में उनके करीबी ही शामिल होंगे। वहीं इसमें उनकी एक्स वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और उनके बच्चे किआन और समायरा भी शामिल हो सकती हैं। वहीं अंतिम संस्कार के बाद 22 जून यानी रविवार को संजय की आत्मा की शांति के लिए 4-5 बजे प्रेयर मीट भी रखी जाएगी।

कैसे हुआ संजय कपूर का निधन?

बता दें करिश्मा के एक्स पति संजय कपूर निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। दरअसल एएनआई की रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि जब वो इंग्लैंड में पोलो मैच खेल रहे थे, इस दौरान उन्होंने एक मधुमक्खी को निगल लिया और इस वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। वहीं उनकी मौत की पुष्टि उनके अजीज दोस्त और बिजनेस पार्टनर सुहेल सेठ ने की थी। इसके बाद से ही उनकी फैमिली उनके शव का इंतजार कर रही है। अब फाइनली संजय कपूर के शव को मुखाग्नि दी जाएगी। यह भी पढ़ें: शादी के बाद कैंसर फाइटर हिना खान का पति रॉकी कैसे दे रहे साथ? एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.