करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में अचानक निधन हो गया है। 53 साल की उम्र में संजय एक पोलो मैच के दौरान खेलते-खेलते गिर पड़े थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके मुंह में मधुमक्खी घुस गई थी, जिसके डंक से उन्हें एलर्जिक रिएक्शन हुआ और हार्ट अटैक आ गया। हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अब संजय कपूर के निधन के 48 घंटे बाद एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, संजय का ब्रिटिश राजघराने से बेहद करीबी रिश्ता था। वह वर्षों से पोलो खेलते आ रहे थे और प्रिंस विलियम के साथ कई बार मैदान भी शेयर कर चुके थे। ब्रिटेन के एलिट पोलो सर्किट में वह एक पॉपुलर चेहरा थे और अक्सर रॉयल फैमिली के साथ नजर आते थे। सोना कोमस्टार कंपनी के चेयरमैन रहे संजय सिर्फ एक बिजनेस आइकन ही नहीं, बल्कि पोलो के बड़े दीवाने भी थे। दुखद ironi यह है कि जिसे खेल से उन्हें सबसे ज्यादा लगाव था, वही उनकी मौत की वजह बन गया। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर लीगल फॉर्मेलिटीज के कारण भारत नहीं लाया जा सका है। अंतिम संस्कार दिल्ली में होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र ने ‘मैंने प्यार किया फिर से’ पर दिया अपडेट, 27 साल बाद स्क्रीन पर अरबाज खान संग आएंगे नजर
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.