एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का निधन हो गया है। उनके निधन के करीब 15 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि 12 जून को इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से संजय कपूर का निधन हो गया था। इस दुखद घटना के बाद करिश्मा और उनके बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट गया था। एक्ट्रेस ने 25 जून को अपना जन्मदिन भी कुछ खास तरह से नहीं मनाया क्योंकि उनके खास दिन के सेलिब्रेशन की कोई भी झलक सोशल मीडिया पर सामने नहीं आई है।
सोशल मीडिया से दूर रहने वाली करिश्मा ने अब इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए फैंस और करीबियों को धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा, “आप सभी की शुभकामनाओं और सपोर्ट के लिए धन्यवाद।” इसके साथ हाथ जोड़ने और दिल का इमोजी भी शेयर किया। इससे पहले उनकी बहन करीना कपूर ने भी करिश्मा को बर्थडे विश करते हुए लिखा था, “मुश्किल वक्त लंबा नहीं रहता, लेकिन मजबूत बहनें रहती हैं।” रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा और संजय की शादी साल 2003 में हुई थी और साल 2016 में तलाक हुआ था। एक्ट्रेस के दो बच्चे हैं जिनका नाम समायरा और कियान है।
यह भी पढ़ें: फेमस एक्ट्रेस ने अपने पति और फुटबॉल प्लेयर की सर्जरी के बाद शेयर की तस्वीरें, फैंस ने यूं किया रिएक्ट
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.