राज कपूर की बेटी और रणधीर कपूर और बबीता की बेटी होने के बावजूद करिश्मा को अपने फिल्मी करियर की शुरुआत में परिवार का ज्यादा सपोर्ट नहीं मिला है। इसके बावजूद उन्होंने इंडस्ट्री में अपने दम पर वो मुकाम हासिल किया जो कई लोगों के लिए सिर्फ सपना रह जाता है। एक दौर में ‘नेशनल क्रश’ रह चुकीं करिश्मा की प्रोफेशनल लाइफ जितनी शानदार रही, निजी जिंदगी उतनी ही कठिन रही है। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनका वो सफर, जिसमें उन्होंने समाज और परिवार की तमाम बाधाओं को पार कर एक नया इतिनहास रचा।

करिश्मा कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं

करिश्मा कपूर आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्मी दुनिया में उनका सफर जितना शानदार रहा, निजी जिंदगी उतनी ही उतार-चढ़ाव भरी रही।बताया जाता है कि कपूर खानदान की परंपरा के अनुसार महिलाएं फिल्मों में एक्टिंग नहीं करती थीं। बावजूद इसके, करिश्मा ने सभी पारिवारिक नियमों को तोड़ते हुए मात्र 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा और एक लंबा स्ट्रगल रहा है। स्ट्रगल के दिनों में करिश्मा ने फिल्म 'प्रेम कैदी' से करियर की शुरुआत की। शुरुआत में कुछ फिल्में फ्लॉप रहीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

'राजा हिंदुस्तानी' से बदली किस्मत

करिश्मा कपूर की किस्मत तब बदली जब आमिर खान के साथ फिल्म राजा हिंदुस्तान फिल्म रिलीज हुई। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। उस दौर में करिश्मा ‘नेशनल क्रश’ बन गई थीं, जब यह शब्द आम नहीं हुआ करता था। इसके बाद उन्होंने दिल तो पागल है, बीवी नंबर 1, फिजा, ज़ुबैदा जैसी हिट फिल्मों में काम किया।

करियर पर कैसे लगा ब्रेक?

साल 2003 में करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की और दो बच्चों की मां बनीं। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया और परिवार को समय दिया। हालांकि, यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चली और साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद करिश्मा लाइमलाइट से दूर रहीं और बच्चों की परवरिश में जुट गईं। वहीं हाल ही में करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोलो मैच के दौरान गलती से मधुमक्खी निगलने के बाद एलर्जी के चलते उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनका निधन हो गया। यह भी पढ़ें:  नए रियालिटी शो Goriyan Chali Gaon में ये स्टार्स आएंगे नजर, देखें लिस्ट कौन-कौन से नाम शामिल

एक्ट्रेस की वापसी की कोशिश 

करिश्मा कपूर को बीते कुछ सालों से वेब शोज, ब्रांड एंडोर्समेंट और कुछ फिल्मों के जरिए धीरे-धीरे वापसी करते हुए देखा गया है। नेटफ्लिक्स की फिल्म मर्डर मुबारक में उन्होंने सारा अली खान के साथ उन्होंने अहम भूमिका निभाई। करिश्मा कपूर की लाइफ काफी स्ट्रगल से भरी हुई रही है। उन्होंने ना सिर्फ पारिवारिक विरोध को पीछे छोड़ा, बल्कि अपने टैलेंट से खुद को खड़ा कर एक मिसाल कायम की। आज भी उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। वहीं एक्ट्रेस भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से लाइफ की अपडेट देती रहती हैं। यह भी पढ़ें: Sana Khan की मां की अंतिम विदाई का वीडियो वायरल, रो-रोकर सना खान का रो-रोकर हुआ बुरा हाल