Saturday, 21 September, 2024

---विज्ञापन---

पहले बोला अंकल फिर उसी से की शादी, बनी दो बच्चों की अम्मी, दिलचस्प है ‘बेबो’ की लव स्टोरी

Kareena Kapoor Birthday: करीना कपूर खान इंडस्ट्री का वो नाम है जिसने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वो अपने काम के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रही हैं, आज एक्ट्रेस का बर्थडे है तो जान लेते हैं उनकी लव स्टोरी...

Kareena Kapoor Khan

Kareena Kapoor Birthday: कपूर खानदान की लाडली करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का आज बर्थडे है। एक्ट्रेस का चुलबुला सा नेचर उन्हें सबसे अलग बनाता है। चाहे पू वाला कॉमेडी रोल हो या फिर कोई सीरियस रोल हर किसी में वो फिट बैठती हैं। करीना ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। इसके अलावा वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रही हैं। सबसे ज्यादा वो अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहीं जब अपने से बड़ी उम्र के मुस्लिम आदमी से शादी कर सभी को हैरान कर दिया। आज बेबो के बर्थडे के मौके पर जानते हैं उनके बारे में खास बातें।

जिससे की शादी उसे कहा था अंकल

करीना कपूर की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही है। इसकी वजह है उनका सैफ अली खान से शादी करना। दरअसल एक्ट्रेस कभी सैफ और अमृता सिंह की शादी में बाराती बनकर शरीक हुई थीं। उस दौरान एक्ट्रेस ने सैफ को अंकल आपको शादी मुबारक हो कहा था। लेकिन साल 2012 में दोनों ने शादी कर सभी को हैरान कर दिया। सभी ने उन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया। लोगों ने कहा कि जिसे अंकल कहा उसी से शादी कर ली।

यह भी पढ़ें: Veer-Zaara ने मारी 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, कम नहीं हुआ शाहरुख-प्रीति का क्रेज

कैसे हुई उनके प्यार की शुरुआत

हालांकि करीना कपूर का भी शाहिद कपूर से रिलेशन जग जाहिर है। हर किसी को उनके लव रिलेशन के बारे में पता ही है। दोनों की शादी की खबरें भी आईं लेकिन फिर अचानक से ब्रेकअप की खबरों ने लोगों का दिल तोड़ दिया। फिर शुरू हुई करीना और सैफ की लव स्टोरी। सैफ पहले से शादीशुदा थे लेकिन उनका तलाक हो गया था। वो दो बच्चों के पिता भी हैं। अब प्यार तो न धर्म देखता है न उम्र की सीमा। दोनों का दिल फिल्म “टशन” के सेट के सेट पर एक दूसरे के लिए धड़का।

करीना के लिए नहीं था ये प्यार आसान

करीना कपूर और सैफ अली खान के लिए ये प्यार का रास्ता आसान नहीं था। जहां एक तरफ धर्म की दीवार थी वहीं दूसरी तरफ उम्र का लंबा फासला। लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं की। एक्ट्रेस के परिवार वालों ने यानी कपूर खानदान ने करीना का पूरा साथ दिया और उनकी शादी करवाई। अक्टूबर साल 2016 में उन्होंने शादी कर ली।

अब जेह और तैमूर की हैं अम्मी

करीना कपूर खान ने सैफ अली खान से शादी की और दोनों की मैरिड लाइफ बहुत ही अच्छी चल रही है। अब करीना दो बेटों जेह अली खान और तैमूर अली खान की अम्मी बन गई हैं। हालांकि अपने बच्चों के नाम की वजह से वो लाइमलाइट में भी आई थीं।

यह भी पढ़ें: OTT Releases This week: ओटीटी पर आईं 9 नई फिल्में-सीरीज, इस वीकेंड करें बिंज वॉच

First published on: Sep 21, 2024 07:50 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.