टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट को एक-साथ स्क्रीन पर देखे हुए अब काफी समय बीत चुका है। दिल मिल गए में इस जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, मगर तलाक के बाद इन दोनों के फैंस इन्हें साथ देखने के लिए तरस गए हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि तलाक के 11 साल बाद ये एक्स कपल एक ही शो में नजर आने वाले हैं और इस खबर से दोनों के फैंस काफी शॉक्ड हैं।
यह भी पढ़ें: Housefull 5 का ट्रेलर देख क्या बोली पब्लिक? अक्षय कुमार पास या फेल!
एक्स कपल ने भूला दिए मन-मुटाव?
हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या इन दोनों अपने मन मुटाव भूला दिए हैं और साथ काम करने लिए मान गए हैं। आइए जानते हैं कि करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट किस शो में साथ नजर आ सकते हैं। करण ने जेनिफर से शादी रचाई थी, लेकिन इनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और दोनों का तलाक हो गया। कहा जाता है कि बिपाशा बसु संग फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान ही करण का दिल उन पर आ गया था और उसके बाद ही उन्होंने जेनिफर को तलाक देने का फैसला किया था।
करण जौहर के शो में लेंगे हिस्सा!
करण जौहर अपना नया शो 'द ट्रेटर्स' लेकर ओटीटी पर दस्तक देने जा रहे हैं, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। इस शो के लिए कई टीवी स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं और अब 'सास बहु और साजिश' की मुताबिक, एक्स कपल करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट भी इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं। अगर करण और जेनिफर दोनों 'द ट्रेटर्स' में एंट्री लेते हैं, तो 11 साल बाद उनका ये पहला शो होगा।
'द ट्रेटर्स' में नजर आएंगे ये स्टार्स!
करण जौहर का नया शो 'द ट्रेटर्स' लंबे समय से सुर्खियों में बना हुआ था और हाल ही में इसकी पहली झलक भी सामने आई है। 'द ट्रेटर्स' को लेकर खबर है कि इस शो में इस शो में उर्फी जावेद, करण कुंद्रा, एल्विश यादव, राज कुंद्रा, जन्नत जुबैर, अपूर्व मखीजा और जैस्मीन भसीन जैसे स्टार्स एंट्री ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 500 करोड़ की ‘स्पिरिट’ के लिए Tripti dimri ले रहीं इतने करोड़! दीपिका से ज्यादा या कम?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.