Wednesday, 23 October, 2024

---विज्ञापन---

एक मूवी जिसने 3 न्यूकमर्स को बनाया सुपरस्टार, शाहरुख ने की रिजेक्ट, विवादों में फंसी; फिर भी मचाया तहलका

Karan Johar SOTY Movie: बॉलीवुड की एक हिट मूवी जिसने 3 न्यूकमर्स को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। इस मूवी को शाहरुख खान ने रिजेक्ट कर दिया था। वहीं कानूनी विवादों में फंसने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने तहलका मचाया।

Karan Johar SOTY Movie: बॉलीवुड ने कई एक्टर्स को स्टार बनाया है। लेकिन एक मूवी ऐसी है जिसने तीन न्यू कमर्स को रातों रात सुपरस्टार बना दिया था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने तहलका मचा दिया था। आज भी ऑडियंस इस मूवी को देखना पसंद करती है। हालांकि मूवी रिलीज के समय कानूनी विवाद में भी फंस गई थी। वहीं मूवी को किंग खान ने रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद भी सिनेमाघरों में ये ब्लॉकबस्टर साबित हुई। करण जौहर की इस मूवी ने बॉलीवुड को तीन नए स्टार्स दिए थे। अब आप समझ ही गए होंगे हम किस मूवी की बात कर रहे हैं। जी हां हम ;स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ मूवी की ही बात कर रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं मूवी में क्या कुछ हुआ था। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने कितनी कमाई की थी और तीनों स्टार्स ने इस मूवी के लिए कितनी मेहनत की थी।

तीनों स्टार्स का एक मूवी से डेब्यू

करण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ मूवी ने आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन को रातों रात न्यू कमर्स से स्टार बना दिया था। इंडस्ट्री में तीनों का डेब्यू एक ही मूवी से हुआ। मूवी के रिलीज होते ही तीनों काफी फेमस हो गए। इससे पहले वरुण और सिद्धार्थ करण जौहर के साथ असिस्टेंट के रूप में काम कर चुके थे। वहीं आलिया भट्ट ने मूवी के लिए ऑडिशन दिया था।

आलिया ने 20 किलो वजन घटाया

मूवी के ऑडिशन में आलिया भट्ट 500 लोगों में चुनी गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में रोल पाने के लिए उन्हें 20 किलो वजन कम करना पड़ा था। इसके बाद वह मूवी में शनाया के किरदार में छा गई थीं। हर कोई उनकी तारीफ करता नहीं थक रहा था। आलिया के साथ-साथ वरुण और सिद्धार्थ की भी एक्टिंग की तारीफ की जा रही थी।

यह भी पढ़ें: जब जॉबलेस थीं Parineeti, प्रियंका चोपड़ा की मम्मी ने की थी हेल्प, इंटरव्यू में बताया दिलचस्प किस्सा

शाहरुख ने की थी मूवी रिजेक्ट

करण जौहर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने मूवी में ऋषि कपूर का रोल पहले शाहरुख खान को ऑफर किया था। लेकिन उस समय शाहरुख कैटरीना कैफ के साथ जब तक है जान की शूटिंग में व्यस्त थे। इसके चलते उन्होंने मूवी रिजेक्ट कर दी थी। इसके बाद ऋषि कपूर ने ये किरदार बखूबी निभाया।

कानूनी विवादों के बाद भी कमाए 97 करोड़

वहीं धर्मा प्रोडक्शन के साथ-साथ गौरी खान और शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने मूवी को प्रोड्यूस किया था। वहीं फिल्म के गाने ‘राधा’ पर काफी बवाल हुआ था। मूवी में इस गाने में ‘सेक्सी’ शब्द का यूज किया गया है, जिस पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना का मामला दर्ज हो गया था। हालांकि इसके बाद भी सिनेमाघरों में ये मूवी हिट रही। 59 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 97 करोड़ की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें: शादी के 6 साल बाद मां बनीं Yuvika Chaudhary, Prince Narula के घर गूंजी किलकारी

First published on: Oct 20, 2024 05:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.