The Traitors: करण जौहर का रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे इस शो के हर एपिसोड में रोमांच देखने को मिल रहा है। बीते गुरुवार को इसके तीन एपिसोड रिलीज किए गए। जिसमें एक से एक चौंकाने वाले एलिमिनेशन देखने को मिले। इन एपिसोड्स में से कंटेस्टेंट्स ने चार इनोसेंस का मर्डर कर उन्हें एलिमिनेट कर दिया। वहीं पहले एपिसोड में जो पल सबसे चर्चित रहा वो रफ्तार और उर्फी जावेद की लड़ाई थी। दोनों के बीच शो में घमासान देखने को मिला। आइए आपको भी बताते हैं आखिर दोनों के बीच ये जंग क्यों देखने को मिली?
यह भी पढ़ें: The Traitors में फुस्सी बम निकले ये 5 स्टार्स, नाम बड़े और दर्शन छोटे
चर्चित रही दोनों की लड़ाई
दरअसल एक एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट ट्रेटर को ढूंढते हुए चर्चा करते नजर आए। इस दौरान उर्फी जावेद और रफ्तार ने एक-दूसरे पर उंगली उठानी शुरू कर दी। फिर क्या था इसके बाद दोनों के बीच जमकर घमासान हुआ। दोनों उंगली उठाते हुए एक-दूसरे को ट्रेटर बोलते नजर आए।
आखिर आपस में क्यों भिड़े दोनों?
वहीं इस गहमागहमी में उर्फी जावेद अपने आपा खोते हुए चिल्लाते हुए बोलीं, 'रफ्तार पागल है। ये बौखला गया है।' उर्फी अपनी बेगुनाही को साबित करते हुए बोलीं कि अगर मैं ट्रेटर हुई तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगी। वहीं इस पर रफ्तार ने भी जोरदार रिएक्शन देते हुए कहा कि अगर मैं ट्रेटर निकला तो मैं रैप छोड़ दूंगा।
सूफी मोतीवाला भी बीच लड़ाई में कूदे
दोनों के बीच इस बहस को देखते हुए सूफी मोतीवाला भी चुप नहीं रहे और वो भी उनके बीच लड़ाई में कूद पड़े। सूफी ने भी रफ्तार पर ट्रेटर होने का आरोप लगाया। साथ ही सूफी ने कहा कि वो काफी डरा हुआ है जिससे साफ पता चल रहा है कि ये ही ट्रेटर है। इसके बाद सूफी ने उर्फी को सपोर्ट करते हुए कहा कि रफ्तार ही ट्रेटर है। जिसके चलते ड्रामा और ज्यादा बढ़ता दिखाई दिया। वहीं बता दें शो में इस बार चार एलिमिनेशन हुए हैं। जिनमें महीप कपूर, मुकेश छाबड़ा, आशिष विद्यार्थी और रफ्तार शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par और Kuberaa ओपनिंग डे पर किसका चमकेगा सितारा? जान लें प्रीडिक्शन
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.