Karan Johar: करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। डायरेक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपनी 3 बेहद हॉट तस्वीरें शेयर की हैं। 53 साल के करण जौहर व्हाइट आउटफिट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। समुद्र में करण जौहर ने न सिर्फ हीरो बनकर पोज दिए हैं, बल्कि एक बड़ा फैसला भी कर लिया है। करण जौहर ने अब खुद से एक बड़ा वादा किया है। उन्होंने हिंट दिया है कि वो पहले अपने काम से दूरी बना रहे थे। अब उन्होंने ऐसा क्यों कहा है? चलिए जानते हैं।
करण जौहर ने क्या किया खुद से वादा?
करण जौहर ने अब अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सूरज… समुद्र… क्लैरिटी… पिछला साल अपने आपका रिवैल्युएशन करने, खुलासे करने और रेजुलेशन का साल रहा है। ये मेरी जिंदगी के 2.0 वर्जन की शुरुआत की तरह लगा, जहां आप उसकी वैल्यू करते हैं, जो सच में आपके पास है और फील करते हैं और आप धीरे-धीरे इमोशनल चीजों में घुल जाते हैं। 2026 वो साल होगा जब मैं सेट पर वापस आऊंगा। एक वादा जो मैंने खुद से किया है, क्योंकि ये सिर्फ मेरी हैप्पी स्पेस नहीं है, बल्कि मेरी जिंदगी की इकलौती कॉलिंग है।'
अब अपने काम से नहीं भागेंगे करण जौहर
करण जौहर ने आगे कहा कि अच्छी ओल्ड फैशन हिंदी सिनेमा की सभी शर्तों के साथ कहानियां बताना उनका अगला मकसद होगा। ये उनके DNA में है, तो वो अब इससे और नहीं भागेंगे। साथ ही उन लोगों को खुश करने की कोशिश नहीं करेंगे, जिन्हें वो जानते तक नहीं हैं। करण जौहर का कहना है कि उनके ये ख्याल मिलावट लग सकते हैं, लेकिन ये बेहद क्लैरिटी के साथ आए हैं। करण जौहर ने इसके बाद अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट कर इस बारे में और भी काफी कुछ कहा है।
यह भी पढ़ें: KBC 17 के पहले करोड़पति बने कौन हैं आदित्य कुमार? जिनसे पूछा जाएगा 7 करोड़ का सवाल
2026 में होगा मनपसंद फिल्में डायरेक्ट करेंगे करण
उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'अपने विचारों को मिलाना, जो फिल्म आप डायरेक्ट करना चाहते हैं, उसे बनाना, काम पर एक अच्छा दिन होता है। आप समुद्र में हैं (लेकिन विचार साफ हैं और तैर नहीं रहे)।' अब ऐसा लग रहा है कि बढ़ती ट्रोलिंग के बाद करण जौहर ने खुद को काम से दूर कर लिया था। हालांकि, अब वो साल 2026 में कमबैक करने का वादा कर चुके हैं। वो फिर से ओल्ड फैशन हिंदी सिनेमा स्टोरीज को पर्दे पर उतारेंगे।