Tuesday, 15 October, 2024

---विज्ञापन---

Jigra के फर्जी कलेक्शन के आरोप पर भड़के करण जौहर, क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दिव्या खोसला पर कसा तंज

Jigra Ticket Controversy: आलिया भट्ट की जिगरा मूवी ने रिलीज होते ही विवादों में फंस गई है। दिव्या खोसला ने मूवी की कलेक्शन को फेक बताया है। वहीं अब करण जौहर ने दिव्या को करारा जवाब दिया है।

Jigra Ticket Controversy: आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बीते शनिवार को एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने जिगरा मूवी के कलेक्शन को फर्जी बताकर आलिया भट्ट पर निशाना साधा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर आलिया की खिल्ली उड़ाई थी। वहीं अब फिल्ममेकर और आलिया भट्ट के मेंटर करण जौहर ने इस कॉन्ट्रोवर्सी के बीच एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। इसका सीधा निशाना दिव्या खोसला पर माना जा रहा है। आइए आपको बताते हैं करण ने सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट किया।

दिव्या ने लगाया था फेक कलेक्शन का आरोप

टी सीरीज के मालिक की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने जिगरा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को फेक बताया था। बीते शनिवार उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘जिगरा मूवी देखने सीटी मॉल पीवीआर गई थी। थियेटर पूरी तरह खाली है और आस-पास के थियेटर भी खाली ही दिखे। आलिया भट्ट में सच में बहुत जिगरा है, खुद ही टिकट्स खरीदे और फेक कलेक्शन का ऐलान कर दिया। पेड मीडिया भी चुप है।’

यह भी पढ़ें: ‘आलिया भट्ट में बहुत जिगरा..’ दिव्या खोसला ने फेक कलेक्शन पर निकाली भड़ास, विवाद में कूदे KRK

करण जौहर का करारा जवाब

दिव्या के आरोपों पर अब करण जौहर ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दिव्या पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, ‘मूर्खों के लिए चुप्पी सबसे अच्छा भाषण है।’ हालांकि इसे पोस्ट करते हुए करण ने किसी का नाम नहीं लिखा, लेकिन इसका सीधा इशारा दिव्या की ओर है।

दिव्या ने फिर किए पोस्ट शेयर

वहीं दिव्या ने भी करण की इस पोस्ट के बाद अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की। उसमें लिखा था, ‘सच हमेशा विरोधियों को नाराज करता है।’ इसके साथ ही एक और पोस्ट में लिखा, ‘जब आप किसी के हक की चीजें चुराते हैं तो आपके पास चुप्पी साधने के अलावा कुछ नहीं रहता।’ वहीं दोनों के इस झगड़े का मजा यूजर्स जमकर उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Jigra BO Collection Day 2: आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ ने पकड़ी रफ्तार, जानें दूसरे दिन का कारोबार

First published on: Oct 13, 2024 11:49 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.