कपिल शर्मा के शो में कौन होगा सबसे पहला गेस्ट? फिर से नेटफ्लिक्स पर लौट रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’
कॉमेडी की दुनिया में एक बार फिर से कपिल शर्मा धमाका करने वाले हैं। कॉमेडियन अपने मशहूर शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन के साथ लौट रहे हैं। शो की वापसी की अनाउंसमेंट के साथ ही यह चर्चा तेज हो गई है कि इस बार पहले गेस्ट के रूप में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान नजर आ सकते हैं। फैंस के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं समझ रहे हैं। भाईजान के फैंस इस खबर से काफी खुश लग रहे हैं और उनके शो में आने के लिए काफी उत्साहित हैं।
सलमान खान बन सकते हैं पहले गेस्ट
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान नजर आ सकते हैं।अगर सब कुछ ठीक रहा और सलमान खान को अगले कुछ दिनों में कोई अन्य कमिटमेंट नहीं मिला, तो वे इस सीजन के पहले गेस्ट होंगे। खबर के मुताबिक, शो की टीम इस सरप्राइज को लेकर काफी उत्साहित है और सलमान के फैंस के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी हो सकती है।
पहले दो सीजन में कौन-कौन बना गेस्ट?
कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पहले सीजन की शुरुआत रणबीर कपूर, उनकी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ हुई थी। वहीं, दूसरे सीजन में पहला एपिसोड आलिया भट्ट, वेदांग रैना और करण जौहर के साथ शुरू हुआ था। तीसरे सीजन की ओपनिंग अगर सलमान खान के साथ होती है तो शो की शुरुआत काफी धमाकेदार हो सकती है।
कपिल शर्मा का शो फिर लौट रहा है
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 3 के साथ दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। यह शो जून के महीने में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। पिछले दो सीजन की सफलता के बाद अब तीसरा सीजन और भी दिलचस्प स्ट्रीम होने के उम्मीद है। फैंस लंबे समय से इस शो की वापसी का इंतजार कर रहे थे। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया सीजन 21 जून से नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा। इस बार भी शो में हंसी का डोज डबल होगा क्योंकि इस सीजन में अर्चना पूरन सिंह, किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर जैसे पुराने चेहरे फिर से वापसी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Dhadak 2 के किन सीन्स पर चली कैंची? रिलीज से पहले मूवी में बदलाव; मिला U/A सर्टिफिकेट
सलमान खान वर्कफ्रंट
इस बीच सलमान खान जल्द ही अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, जो गलवान घाटी विवाद पर आधारित बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर लोगों से पूछा जा रहा है कि क्या वे इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं या नहीं। इसके साथ ही बता दें कि सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 भी जून के आखिरी तक स्ट्रीम हो सकता है। वहीं एक्टर अपनी लास्ट फिल्म सिकंदर में नजर आए थे, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की।
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘रेड 2’, ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ और ‘भूल चूक माफ’ में किसने मारी बाजी? जानें कमाई
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.