Kannappa Trailer Public Review: साउथ की एक और बिग बजट फिल्म इस महीने बॉक्स ऑफिस पर धमाका होने वाला है। एक्टर विष्णु मांचू का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कन्नप्पा’ रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें पौराणिक कहानी दर्शकों को देखने को मिलने वाली है। अक्षय कुमार, प्रभास और मोहनलाल जैसे स्टार्स से सजी फिल्म ‘कन्नप्पा’का ट्रेलर 14 जून को रिलीज किया जा चुका है। इस ट्रेलर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपने रिएक्शन देने लगे हैं, आइए जानते हैं कि प्रभास और अक्षय स्टारर फिल्म ‘कन्नप्पा’ का ट्रेलर देखने के बाद पब्लिक क्या कह रही है। यह भी पढ़ें: Kantara: Chapter 1 फिल्म सेट में हुई तीसरी मौत, एक्टर का हार्ट अटैक से हुआ निधन

‘कन्नप्पा’ का ट्रेलर हुआ आउट

फिल्म ‘कन्नप्पा’ का टीजर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई थी और अब फिल्म के ट्रेलर ने तो इसे दोगुना कर दिया है। फिल्म में एक से बढ़कर एक एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो बेहद खास अवतार में दिखने वाले हैं। 2 मिनट 55 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत एक बच्चे से होती है, जो मूर्ति पर पत्थर मारता है और कहता है कि नहीं ये भगवान नहीं है, पत्थर है पत्थर है। उसके बाद अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में मुस्कुराते हुए दिखते हैं। काजल अग्रवाल मां पार्वती के रोल में हैं। ट्रेलर से साफ हो गया है कि ये कहानी एक ऐसे शख्स की है, जो शिव के अस्तित्व को नकारता है, फिर रौद्र के रूप में प्रभास की एंट्री होती है। प्रभास से मिलने के बाद विष्णु मांचू जो शिव को नहीं मानता था, वो उनका कट्टर भक्त बन जाता है। अब ये कैसे होगा, तो फिल्म में ही देखने को मिलेगा। मगर ट्रेलर काफी धांसू हैं और इसमें प्रेम कहानी के साथ एक्शन भी दर्शकों को देखने को मिलेगा।

‘कन्नप्पा’ ट्रेलर देख क्या बोली पब्लिक?

अक्षय कुमार, विष्णु मांचू और प्रभास स्टारर ‘कन्नप्पा’ का ट्रेलर देखने के बाद लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं और इतने सारे स्टार्स को एक साथ देखने के लिए भी फैंस उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एक शब्द - बहुत बढ़िया ट्रेलर। रुद्र के रूप में प्रभास शक्तिशाली और मासूम लग रहे हैं - थोड़ा VFX टच किया जाना चाहिए। अक्षय कुमार और मोहनलाल की मौजूदगी अच्छी है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'पहले सीन में अजीबोगरीब हलोजन लाइटिंग और मोशन ब्लर देखें। ट्रेलर में छोटी-मोटी परेशानियां हैं, लेकिन पूरा ट्रेलर शानदार था। एक अच्छी फिल्म हो सकती है।' तीसरे यूजर ने बोला, 'योद्धा से भक्त तक - कन्नप्पा का परिवर्तन हर आत्मा को हिला देगा। ट्रेलर इमोशन+ एक्शन + भक्ति का परफेक्ट बैलेंस है!' तो एक और यूजर ने लिखा, 'कन्नप्पा ट्रेलर कुछ बड़े कैमियो के इर्द-गिर्द घूमता हुआ (कहानी के हिसाब से) अच्छा लग रहा है। प्रभास इसे नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हैं। अक्षय कुमार, मोहनलाल और काजल अग्रवाल अच्छे लग रहे हैं।'

कब रिलीज होगी फिल्म ‘कन्नप्पा’

‘कन्नप्पा’ के ट्रेलर में अक्षय कुमार और प्रभास ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है और अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो बता दें कि फैंस का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि 27 जून 2025 को फिल्म ‘कन्नप्पा’ थियेटर में दस्तक देने आ रही है। यह भी पढ़ें: Akhanda 2 Teaser X Review: 1.17 मिनट के वीडियो ने खड़े किए रोंगटे, नंदमुरी बालकृष्ण का लुक देख क्या बोली पब्लिक?