Rakesh Poojary Passed Away: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर कॉमेडियन राकेश पुजारी अब हमारे साथ इस दुनिया में नहीं रहे। कॉमेडियन का दिल का दौरा पड़ने से 33 साल की उम्र में निधन हो गया है। इससे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस और फैमिली को यकीन ही नहीं हो रहा है कि राकेश इतनी छोटी उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए हैं।
यह भी पढ़ें: Pushpa के Oo Antava ऑफर होने पर क्यों शॉक्ड थीं Samantha? इंटरव्यू में किया खुलासा
दोस्त की मेहंदी सेरेमनी में हुआ निधन
टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार राकेश उडुपी जिले के करकला तालुक में अपने दोस्त की मेहंदी सेरेमनी अटेंड करने के लिए गए हुए थे। इस दौरान रात 2 बजे ये घटना हुई। सेरेमनी में लिया गया राकेश का एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने दोस्तों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। एक्टर शिवराज केआर पीट ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वो 'कांटरा 2' की शूटिंग खत्म करने के बाद समारोह में लौटे थे।
टीवी से मिली पहचान
राकेश पुजारी कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम थे। 'कॉमेडी खिलाड़ीलू सीजन 2' में भाग लेने के बाद उन्हें पॉपुलैरिटी मिली थी। वहीं तीसरे सीजन में उन्होंने विनर का खिताब जीता था। टीवी के अलावा थिएटर और सिनेमा में भी उनका करियर काफी बेहतरीन रहा। उन्होंने 'पेलवान' और 'इतु एनथा लोकावय्या' जैसी कन्नड़ फिल्मों में काम किया। साथ ही उन्होंने तुलु सिनेमा में भी पहचान बनाई।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.