Saturday, 21 September, 2024

---विज्ञापन---

कंगना ने ठुकराई 600 करोड़ की मूवी, अनुष्का शर्मा के करियर की बन गई सबसे बड़ी हिट

Kangana Rejects Salman Khan Movie: अनुष्का शर्मा के करियर की सबसे हिट मूवी कंगना ने ठुकरा दी थी। कंगना ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। इससे पहले सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' मूवी को भी एक्ट्रेस ने ठुकरा दी थी।

Kangana Rejects Salman Khan Movie: कंगना रनौत राजनीति और बॉलीवुड में जाना-माना नाम है। लोकसभा चुनाव जीतकर मंडी सांसद बन कंगना ने सबकी बोलती बंद कर दी। एक्ट्रेस बॉलीवुड में भी कई हिट मूवीज दे चुकी हैं। मणिकर्णिका और क्वीन जैसी हिट फिल्में देकर एक्ट्रेस ने साबित कर दिया कि वह एक बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह सलमान खान की मूवी का ऑफर ठुकरा चुकी हैं। इसके बाद वह मूवी अनुष्का शर्मा को मिली और एक्ट्रेस के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। हम बात कर रहे हैं सलमान खान स्टारर ‘सुल्तान’ मूवी की।

सलमान खान ने किया था ऑफर

कंगना रनौत ने सिद्धार्थ कन्नन के एक इंटरव्यू में बताया कि पहले भी वह सलमान खान की मूवीज ठुकरा चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि सुल्तान से पहले सलमान ने उन्हें बजरंगी भाईजान में भी रोल ऑफर किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि मैंने यह कहते हुए रिजेक्ट कर दिया कि ‘ये क्या रोल है?’ इसके बाद एक्ट्रेस ने बताया कि सलमान ने इसके बाद मुझे ‘सुल्तान’ ऑफर की मैंने इसे भी अस्वीकार दिया। बाद में इसे अनुष्का ने किया और यह मूवी ब्लॉकबस्टर बन गई।

मूवी का सॉन्ग हुआ था हिट

सुल्तान मूवी अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट की थी। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी। दर्शकों ने इस काफी पसंद भी किया था। फिल्म में सलमान खान के साथ लीड रोल में अनुष्का शर्मा थीं। वहीं रणदीप हुड्डा ने भी मूवी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फिल्म में सलमान और अनुष्का का ‘बेबी को बेस पसंद’ सॉन्ग काफी हिट हुआ था।

यह भी पढ़ें: तलाकशुदा एक्टर से निकाह, हनीमून की जगह ली थेरेपी, लोग बोले गोल्ड डिगर, अब बोली ‘शानदार’ एक्ट्रेस

मूवी ने की 206 करोड़ रुपये की कमाई

फिल्म की कमाई की बात करें तो इस मूवी ने तीन दिन में 206 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं पहले वीक में फिल्म ने 328 करोड़ कमाए। 2018 तक इस मूवी ने 623.33 करोड़ की कमाई अपने नाम दर्ज करवा ली थी।

पांच साल बाद बॉलीवुड में एंट्री करेंगी अनुष्का

वहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही स्पोर्ट्स बायोपिक चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के ऊपर आधारित है। इस मूवी से वह पांच साल बाद बॉलीवुड में एंट्री करेंगी। इससे पहले उनकी लास्ट मूवी शाहरुख खान के साथ 2018 में आई ‘जीरो’ थी।

यह भी पढ़ें: टीवी के इस शो को 7.7 करोड़ लोगों ने देखा, Bigg Boss- Naagin जैसे इसके करीब भी नहीं

First published on: Sep 21, 2024 03:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.