---विज्ञापन---

‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, लेकिन नहीं पहुंची 200 करोड़ के पार!

Kalki 2898 AD Day 1 Worldwide Collection: आखिरकार मोस्टअवेटेड फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के पहले दिन की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट आ गई है। इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। चलिए जानते हैं, कल्कि ने रिलीज के पहले दिन पूरे भारत से लेकर दुनियाभर में कुल कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

Kalki 2898 AD Day 1 Worldwide Collection
Kalki 2898 AD Day 1 Worldwide Collection

Kalki 2898 AD Day 1 Worldwide Collection: ‘कल्कि 2898 एडी’ ऐसी फिल्म है जिसका देशभर में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार 27 जून गुरुवार को यह फिल्म दुनियाभर में ग्रैंड लेवल पर रिलीज हुई। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म के बारे में जितनी बातें कही जा रही थीं, वे सभी सच साबित हुई हैं। फिल्म ने ना सिर्फ रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है, बल्कि यह दर्शकों का दिल जीतने में भी कामयाब हुई है। चलिए जानते हैं, पहले दिन ‘Kalki 2898 AD’ फिल्म ने कितनी कमाई की।

दुनियाभर में कमाए 180 करोड़

डाटा कलेक्शन वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, ‘Kalki 2898 AD’ ने अनुमानित दुनियाभर में 180 करोड़ की कलेक्शन के साथ पहले दिन की क्लोजिंग की। हालांकि पहले ये माना जा रहा था कि कल्कि फिल्म पहले दिन 200 करोड़ का बिजनेस कर सकती है, लेकिन पहले दिन 180 करोड़ का कलेक्शन हो पाया।

इस तरह रहा कलेक्शन

‘कल्कि 2898 एडी’ ने सभी एक्सपेंस के बाद बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन नेट कलेक्शन 95 करोड़ रुपए किया है। वहीं दुनियाभर में 180 करोड़ के आसपास कलेक्शन किया है। विदेशों का ओवरसीज कलेक्शन 65 करोड़ रुपए के आसपास हुआ है। भारत में कुल रेवेन्यू यानी ग्रॉस कलेक्शन 115 करोड़ रुपए के आसपास हुआ है।

तेलुगू और हिंदी वर्जन में हुई सबसे ज्यादा कमाई

सभी भाषाओं की बात करें तो ‘कल्कि 2898 एडी’ ने पहले दिन 95 करोड़ का भारत में अनुमानित बिजनेस किया है। इसमें तेलुगू वर्जन में 64.5 करोड़ रुपए के आसपास, तमिल वर्जन में 4 करोड़ रुपए के आसपास, हिंदी वर्जन में 24 करोड़ रुपए के आसपास, कन्नड़ वर्जन में 0.3 करोड़ रुपए के आसपास और मलयालम वर्जन में 2.2 करोड़ रुपए के आसपास बिजनेस किया है।

2D और 3D में ऑक्युपेंसी

  • तेलुगू ‘कल्कि 2898 एडी’ 2D वर्जन में पहले दिन जहां 85.15% ऑक्युपेंसी रही, वहीं 3D में 79.02% ऑक्युपेंसी रही।
  • तमिल 2D वर्जन में 31.68% की ऑक्युपेंसी और 3D वर्जन में 39.42% की ऑक्युपेंसी रही।
  • हिंदी 2D वर्जन में 29.79% की ऑक्युपेंसी और 3D में 39.15% की ऑक्युपेंसी रही।
  • मलयालम 2D वर्जन में 35.94% की ऑक्युपेंसी और 3D में 72.90% की ऑक्युपेंसी रही।
  • कन्नड़ ‘कल्कि 2898 एडी’ 2D वर्जन में पहले दिन 32.09% ऑक्युपेंसी हासिल की रही।

ये भी पढ़ें: Kalki 2898 AD ने पहले दिन के कलेक्शन से तोड़ा रिकार्ड, सेमीफाइनल मैच और बारिश भी नहीं रोक पाई दर्शकों को! 

First published on: Jun 28, 2024 01:05 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.