MAA New Song Kali Shakti Release: काजोल अपनी अपकमिंग मूवी ‘मां’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। मूवी के ट्रेलर के बाद अब मेकर्स ने इसका नया गाना काली शक्ति भी रिलीज कर दिया है। हालांकि गाने का ऐलान बीते सोमवार को ही कर दिया गया था। वहीं अब ये गाना ऑफिशियली रिलीज हो चुका है। गाने में काजोल खतरनाक डांस स्टेप्स करती दिखाई दे रही हैं। काजोल का ये अवतार फैंस को पहली बार देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Aamir Khan ने गर्लफ्रेंड गौरी के लिए होस्ट की Sitaare Zameen Par की स्क्रीनिंग! वीडियो वायरल
फैंस का इंतजार हुआ खत्म
मेकर्स ने जब से इस गाने का ऐलान किया था तभी से फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। गाने में काजोल काली मां की तरह रौद्र रूप में नजर आ रही हैं। वहीं उनके आस-पास कुछ महिलाएं भी डांस करती दिखाई दे रही हैं। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका ऑफिशियल वीडियो शेयर किया है।
रौद्र रूप में डांस करती दिखीं काजोल
काजोल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जब-जब दैत्य खड़ा होगा, तब-तब मां सर्वनाश करेगी।’ काजोल का डांस देख सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस गाने को टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। वहीं गाने को उषा उत्थुप और हर्ष उपाध्याय ने गया है। जिस चीज ने सारी लाइमलाइट लूटी वो काजोल का डांस है। काजोल ने अपने डांस से तहलका मचा दिया। काली मां के सामने रौद्र रूप में काजोल का डांस वाकई रोंगटे खड़े कर देना वाला है।
कब होगी मूवी रिलीज?
मूवी का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है तभी से फैंस को इस मूवी का बेसब्री से इंतजार है। ये मूवी सिनेमाघरों में 27 जून को रिलीज होने जा रही है। वहीं इसमें आपको दिखेगा कि एक मां अपनी बेटी की रक्षा के लिए राक्षस से भी भिड़ जाती है। इसे मूवी का भी ‘शैतान’ की तरह अजय देवगन ने ही निर्माण किया है।
यह भी पढ़ें: क्या कॉपी है Mohanlal की थ्रिलर फिल्म Thudarum? मशहूर फिल्ममेकर ने लगाया आरोप