Saturday, 21 September, 2024

---विज्ञापन---

बॉडीगार्ड को धक्का मारने पर ट्रोल हुईं काजोल, यूजर्स बोले- जया बच्चन की कॉपी…

Kajol Gets Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। एक्ट्रेस की अपने बॉडीगार्ड को धक्का मारने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

Kajol Gets Trolled: एक्ट्रेस काजोल में एक जाना-माना नाम है। अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाने वाली काजोल ने कई सुपरहिट मूवीज दी हैं। बड़े पर्दे पर अपने इनोसेंट लुक से तारीफ बटोरने वाली एक्ट्रेस रियल लाइफ में काफी चुलबुली और मुंह फट हैं। हाल ही में एक्ट्रेस इंटरनेट पर सुर्खियों में छाई हुई हैं। अपने बॉडीगार्ड को धक्का मारना उन्हें महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

बेटे के साथ नजर आईं एक्ट्रेस

हाल ही में एक्ट्रेस अपने 14 साल के बेटे युग के साथ क्लिनिक से बाहर आ रही थी। उनकी एक फोटो काफी वायरल हो रही है। इसमें वह बेटे का हाथ पकड़े हुए दिख रही हैं। ऐसा लग रहा था जैसे उनके बेटे के पैर में चोट लगी हो। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बेटे की मदद करते हुए सामने आए बॉडीगार्ड को धक्का मार दिया। इसके बाद वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गई।

यह भी पढ़ें: ‘सिंघम अगेन’ से ‘भूल भुलैया 3’ की होगी भिड़ंत, इससे पहले दीवाली पर इन फिल्मों का हुआ क्लैश

यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘बॉडीगार्ड को धक्का मारना थोड़ा असभ्य है।’ वहीं एक यूजर ने तो काजोल की तुलना जया बच्चन से कर दी। एक्ट्रेस को कहा जा रहा है कि यह दूसरी जया बच्चन है। बॉडीगार्ड को धक्का मारना यूजर्स को पसंद नहीं आया।

काजोल की अपकमिंग मूवीज

काजोल ने साल 1999 अजय देवगन के साथ शादी की थी। अब वह एक बेटी न्यासा और बेटे युग की मां हैं। काजोल जल्द ही पति अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ और ‘सिंघम अगेन’ में भी नजर आएंगी। वहीं काजोल ‘महारानी क्वीन ऑफ क्वींस’ में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस मूवी में वह प्रभु देवा के साथ 27 साल बाद काम करने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: ‘गंदी हरकत करता था रिक्शावाला…’ ईव टीजिंग का शिकार हुईं नागिन एक्ट्रेस, सुनाया खौफनाक किस्सा

First published on: Sep 21, 2024 12:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.