Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

सेक्स स्कैंडल में फंसा ऑन स्क्रीन पति, प्रेमी संग किया लिपलॉक; सांवला रंग बना परेशानी का सबब; पहचाना कौन?

Kajol Birthday: आज इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस का बर्थडे है जिसने फिल्मी बैकग्राउंड से होते हुए भी अपनी मेहनत के दम पर एक मुकाम हासिल किया। हम बात कर रहे हैं वन एंड ओनली काजोल की जिनकी लव स्टोरी भी फिल्मी कहानी से कम नहीं है...

Kajol
इमेज क्रेडिट: इंस्टाग्राम

Kajol Birthday: बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस जिनका फिल्मी घराने से ताल्लुक रहा। मां ऐसी स्टार जिन्होंने 8-90 के दशक में इंडस्ट्री पर किया राज। वहीं बेटी भी बनी सुपरस्टार, जिसने एक नहीं बल्कि कई हिट फिल्मों में किया काम। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की सांवली सलोनी एक्ट्रेस काजोल की जिनका आज बर्थडे है। एक्ट्रेस की लव स्टोरी भी बड़ी ही फिल्मी रही है। अभिनेत्री ने बेशक फिल्मों में बोल्ड सीन देने से परहेज किया, लेकिन अब जब वो 50 के करीब पहुंच गई हैं तो अपनी नो बोल्ड सीन पॉलिसी को भी ब्रेक कर दिया है। आज काजोल के बर्थडे के मौके पर हम उनके बारे में कुछ खास बातें जान लेते हैं…

16 की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू

काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई में तनुजा के घर पर हुआ था। उनकी मां तनुजा भी एक फेमस एक्ट्रेस हैं जो अपनी अदाकारी के लिए आज भी जानी जाती हैं। वहीं बेटी काजोल ने भी मां के नक्शे कदम पर चल इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

एक्ट्रेस ने सिर्फ 16 साल की उम्र में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा और 1992 में आई फिल्म ‘बेखुदी’ से डेब्यू किया। अपने एक्टिंग करियर के लिए काजोल ने पढ़ाई भी छोड़ दी।

इसके बाद वो शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी के साथ फिल्म ‘बाजीगर’ में आईं और यहीं से उन्हें एक खास पहचान मिली। एक्ट्रेस अपने सांवले रंग की वजह से कई बार ट्रोल भी हुई हैं।

काजोल की एक फिल्म ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

वैसे तो काजोल की एक्टिंग का कोई जवाब ही नहीं है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट मूवी दी है। लेकिन एक ऐसी फिल्म थी जिसने उन्हें ऐसी पहचान दी जिसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

जी हां हम बात कर रहे हैं काजोल की फिल्म  ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जो पिछले 25 सालों से थिएटर पर लगातार चलने वाली पहली फिल्म बन गई है।

अजय देवगन से शादी के खिलाफ थे पेरेंट्स

काजोल और अजय देवगन की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से अलग नहीं है। दोनों की प्यार की शुरुआत नोकझोंक से हुई थी। नफरत प्यार में बदली और उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया।

लेकिन काजोल के पेरेंट्स को ये रिश्ता मंजुर न था ऐसे में उन्होंने वो शादी करे। दरअसल उन्हें लग रहा था कि करियर के पीक पर शादी करना एक गलत फैसला हो सकता है।

लेकिन बच्चों की जिद के आगे वो हार गए और दोनों की एक छोटे से समारोह में शादी करवा दी।

50 की उम्र में तोड़ी नो बोल्ड सीन पॉलिसी

एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में सालों पहले कहा था कि उन्हें बोल्ड सीन करना पसंद नहीं है। ऐसा उन्होंने किया भी और वो शायद ही किसी फिल्म में बोल्ड सीन में नजर आई हों।

लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपनी इस पॉलिसी को तोड़ा और हालिया रिलीज वेब सीरीज द ट्रायल में लिपलॉक करने से भी परहेज नहीं किया। इस फिल्म में उनका पति जो एक सेक्स स्कैंडल में फंस जाता है और उसे जेल हो जाती है।

ऐसे में काजोल अपने पूर्व प्रेमी के करीब आ जाती हैं और उनके साथ लिपलॉक करती हैं।

यह भी पढ़ें: पति संग सरेआम हुईं इंटीमेट, प्राइवेट पार्ट छिपाने के लिए पर्दे का सहारा, सेमी न्यूड फोटोशूट से मचा बवाल

First published on: Aug 05, 2024 07:06 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.