Kajol Son Yug Transformation: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और काजोल के बेटे युग देवगन का एक जिम वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में युग इंटेंस वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं. 15 साल की उम्र में उनका इस तरह का ट्रांसफॉर्मेंशन देख हर कोई हैरान रह गया है.
15 साल के युग का जबरदस्त टांसफॉर्मेशन
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और काजोल के बेटे युग देवगन इस समय अपनी जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. दरअसल 15 साल के युग का एक जिम वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर रहा है, जिसमें युग जिम में इंटेंस वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं. उनका ते नया टांसफॉर्मेशन देखकर हर कोई हैरान है. युग का वीडियो उनके जिम ट्रेनर रोबिन बहल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में युग के बिफोर एंड आफ्टर जर्नी को दिखाया गया है. शुरुआत में युग बेल्ट के सहारे से पुलअप करते दिख रहे हैं. इसके बाद लगातार जिम में पसीना बहाकर युग ने तगड़ी बॉडी बनाई. अब 15 साल के युग फिटनेस में प्रो हो चुके हैं. वीडियो में उनका हैवी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हर कोई हैरान रह गया है. वीडियो में यु हैवी वेट लेकर पुलअप करते दिख रहे हैं.
फिटनेस फ्रीक बना काजोल का बेटा युग
युग के जिम ट्रेनर रोबिन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'सबसे मेहनती लड़का. युग का डिसिप्लेन देखकर मैं इंस्पायर होता हूं. मैं चाहता हूं उसे बेस्ट लेवल पर लेकर जाऊं. ये तो बस शुरुआत है.' ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया. 15 साल के युग की फिटनेस हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. वीडियो में युग काफी फिट और शानदार नजर आ रहे हैं.
क्या अब फिल्मों में आएंगे युग?
युग देवगन का ये नया ट्रांसफॉर्मेशन हर जगह सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में युग पूरी तरह फिटनेस फ्रीक लग रहे हैं. उनकी मेहनत, फिटनेस और दमदार स्टैमिना की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. फैंस लगातार इस वीडियो पर युग के लिए प्यार जता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'जैसा बाप, वैसा बेटा.' बता दें युग की फिल्मों में एंट्री की अभी कोई खबर नहीं है. लेकिन उन्होंने फिल्म 'कराटे किड- लेजेंड्स' के हिंदी वर्जन के लिए अपनी आवाज दी थी. फिलहाल युग अपनी पढ़ाई और फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं.